द इंडियन व्यू

इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर हुए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया है। गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा और स्पिनर वरुण…

Ragwendra P Singh
July 12, 2026
2 min read
इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर हुए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया है। गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है।

 

बीसीसीआई ने रविवार को बताया कि ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान हर्षित राणा को दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में हुए स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है और वे आगे की जांच और इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे।

 

चक्रवर्ती को भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर, उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। वे आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे।

 

बीसीसीआई ने दोनों चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान करते हुए बताया कि पुरुष चयन समिति ने वनडे और टी-20 टीमों में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह क्रमशः प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को शामिल किया है।

 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद भारतीय टीम 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम जिम्बाब्वे जाएगी, जहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।

 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के लिए अपडेटेड भारतीय टीमशुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव।

 

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीमश्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…