द इंडियन व्यू

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: युवा जोश, शुभमन गिल कप्तान

बीसीसीआई ने शनिवार, 24 मई को भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे के लिए कुल 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, इस टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है रोहित शर्मा, विराट कोहली…

Ragwendra P Singh
May 25, 2025
2 min read

बीसीसीआई ने शनिवार, 24 मई को भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे के लिए कुल 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, इस टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन के रिटायरमेंट के बाद यह टीम काफी युवा दिखाई दे रही है।

साभार : गूगल

आईए एक नजर आईपीएल की उन टीमों की लिस्ट पर जिनके खिलाड़ियों का चयन भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में हुआ है। इस लिस्ट में शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस नंबर-1 है। वहीं आरसीबी और केकेआर के एक भी खिलाड़ी का चयन भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में नहीं हुआ है।

गुजरात टाइटंस के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में हुआ है। शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं गुजरात की टीम से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर को भी 18 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में जगह मिली है।

आईपीएल 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम से 3-3 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में हुआ है। दिल्ली से केएल राहुल, करुण नायर और कुलदीप यादव को जगह मिली है, वहीं लखनऊ से ऋषभ पंत, आकाशदीप सिंह और शार्दुल ठाकुर का चयन हुआ है।

बता दें, पंत को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। राजस्थान रॉयल्स से कुल 2 खिलाड़ियों को भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है। पहला नाम विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का है। जायसवाल का यह पहला इंग्लैंड दौरा होगा। वहीं दूसरा नाम बैकअप विकेट कीपर ध्रुव जुरेल का है। अभिमन्यु ईश्वरन किसी भी आईपीएल टीम का हिस्सा नहीं है, वह भारतीय स्क्वॉड में चुने गए 18वें खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट-

गुजरात : शुभमन गिल (कप्तान) , साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

दिल्ली : केएल राहुल, करुण नायर और कुलदीप यादव

राजस्थान : यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल

लखनऊ : ऋषभ पंत (उप-कप्तान), आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर

हैदराबाद : नीतिश कुमार रेड्डी

पंजाब : अर्शदीप सिंह

सीएसके : रवींद्र जडेजा

मुंबई : जसप्रीत बुमराह

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।