द इंडियन व्यू

इंग्लैंड के हैरी ब्रुक का आईपीएल में खेलने से इन्कार, लगेगा दो सीजन का बैन

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने सवा 6 करोड़ रुपयों को लात मार दी है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के अगले दो सीजन से बैन होना भी मंजूर कर लिया है। आईपीएल 2025 से ठीक पहले हैरी ब्रुक ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया…

Ragwendra P Singh
March 10, 2025
2 min read
इंग्लैंड के हैरी ब्रुक का आईपीएल में खेलने से इन्कार, लगेगा दो सीजन का बैन

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने सवा 6 करोड़ रुपयों को लात मार दी है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के अगले दो सीजन से बैन होना भी मंजूर कर लिया है। आईपीएल 2025 से ठीक पहले हैरी ब्रुक ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।

साभार : गूगल

निजी कारणों का हवाला देकर और नेशनल टीम के साथ अपने कमिंटमेंट को दर्शाते हुए हैरी ब्रुक ने आईपीएल से हटने का फैसला किया है। हालांकि, इसका परिणाम उनको भुगतना पड़ेगा और अगले दो सीजन वे खेल नहीं पाएंगे।

ब्रूक को नवंबर में आयोजित हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह लगातार दूसरी बार है जब ब्रूक ने आईपीएल से अपना नाम वापस लिया है और अब उन पर प्रतियोगिता से प्रतिबंध लगने का खतरा मंडरा रहा है।

https://www.instagram.com/harry_brook88/p/DG_OYiUM3qa/

आईपीएल द्वारा शुरू किए गए नए नियम के अनुसार, "कोई भी खिलाड़ी जो प्लेयर ऑक्शन में खुद को रजिस्टर करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सीजन की शुरुआत से पहले खुद को उपलब्ध नहीं कराता है, उसे टूर्नामेंट और प्लेयर ऑक्शन में भाग लेने से 2 सीजन के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।"

हालांकि, इस नियम में छूट है कि खिलाड़ी को चोट या मेडिकल कंडीशन के कारण बाहर रहने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। हालांकि, ब्रूक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में कहा, "यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण समय है और मैं आगामी सीरीज की तैयारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना चाहता हूं।

ऐसा करने के लिए, मुझे अपने करियर के अब तक के सबसे व्यस्त दौर के बाद रिचार्ज करने के लिए समय चाहिए। मैं जानता हूं कि हर कोई इसे नहीं समझेगा और मैं उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं करता, लेकिन मुझे वही करना है जो मुझे सही लगता है। अपने देश के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता और फोकस बना रहेगा।"

पिछले सीजन ब्रूक किसी प्रियजन की मृत्यु के कारण टूर्नामेंट से हटे थे। वे एक ही आईपीएल सीजन 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं, जिसमें एक शतक के अलावा उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।