द इंडियन व्यू

इंग्लैंड की चुनौती के लिए भारत की नई पीढ़ी तैयार? शास्त्री ने साई सुदर्शन को बताया भविष्य का सितारा

पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने युवा साइ सुदर्शन को हर फॉर्मेट का बल्लेबाज बताते हुए कहा कि उसे इस साल इंग्लैंड दौरे के लिये भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जाना चाहिए। साभार : गूगल टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट…

Ragwendra P Singh
May 2, 2025
2 min read
इंग्लैंड की चुनौती के लिए भारत की नई पीढ़ी तैयार? शास्त्री ने साई सुदर्शन को बताया भविष्य का सितारा

पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने युवा साइ सुदर्शन को हर फॉर्मेट का बल्लेबाज बताते हुए कहा कि उसे इस साल इंग्लैंड दौरे के लिये भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

साभार : गूगल

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र (2025-2027) की शुरूआत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज करेगी। इससे पहले भारत पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी। भारत को घर पर न्यूजीलैंड से तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह हार मिली थी।

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से शुरू हो रहे हेडिंग्ले टेस्ट से करेगी। आईपीएल में इस सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 456 रन के साथ दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस के सुदर्शन के बारे में शास्त्री ने कहा कि काउंटी खेलने के अनुभव और अपनी तकनीक के कारण वह इंग्लैंड के हालात में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने आईसीसी रिव्यू में कहा,‘‘मुझे लगता है कि यह युवा खिलाड़ी साइ सुदर्शन हर फॉर्मेट का खिलाड़ी है। वह शानदार क्रिकेटर है। इंग्लैंड के हालात में एक खब्बू बल्लेबाज और तकनीक में कुशल होने के कारण मैं चाहूंगा कि वह भारतीय टीम में रहे।’’

उन्होंने कहा कि भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट और आईपीएल में फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर भी चुने जा सकते हैं लेकिन उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। शास्त्री ने कहा, ‘‘श्रेयस वापसी कर सकता है लेकिन प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी।
सफेद गेंद के फॉर्मेट में तो उसका चयन पक्का है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में देखना होगा कि बाकी खिलाड़ी कौन हैं।"

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के चोट से उबरकर वापसी करने के बीच शास्त्री ने कहा कि भारत के गेंदबाजी आक्रमण में एक बायें हाथ का गेंदबाज होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘बायें हाथ का गेंदबाज होना चाहिये जिसे छठा गेंदबाजी विकल्प बनाया जा सकता है। वह सफेद गेंद का विशेषज्ञ भी हो सकता है। वैसे मुझे यह पसंद नहीं है जब लोग कहते हैं कि अर्शदीप सिंह सफेद गेंद का विशेषज्ञ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं लाल गेंद के फॉर्मेट में उसके रिकॉर्ड पर नजर रखूंगा। अगर वह 15-20 ओवर डाल सकता है तो टीम में हो सकता है। वह बायें हाथ का गेंदबाज है और सोच समझकर गेंदबाजी करता है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।