द इंडियन व्यू

आर्सेनल की जीत का सिलसिला जारी, बार्सिलोना और रोमा ने भी दर्ज की शानदार जीत

आर्सेनल ने एस्टन विला को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा, जबकि बार्सिलोना और रोमा ने क्रमश: स्पेन और इटली में शानदार जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन आर्सेनल ने बुकायो साका के…

Ragwendra P Singh
September 1, 2026
1 min read
आर्सेनल की जीत का सिलसिला जारी, बार्सिलोना और रोमा ने भी दर्ज की शानदार जीत

आर्सेनल ने एस्टन विला को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा, जबकि बार्सिलोना और रोमा ने क्रमश: स्पेन और इटली में शानदार जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन आर्सेनल ने बुकायो साका के 59वें मिनट में किए गए गोल के दम पर तीन अंक हासिल किए।

उधर ला लिगा में लामिन यामल और राफिन्हा दोनों ने दो-दो गोल किए जिससे बार्सिलोना ने रायो वैलेकानो को 5-2 से हराकर अपने घरेलू मैदान पर लगातार 21वीं जीत दर्ज की। इस जीत से बार्सिलोना गोल अंतर के आधार पर रियाल मैड्रिड से आगे निकलकर लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

@Arsenal

इटली की लीग सीरी ए में डोनेल मालेन ने दो मैचों में अपने गोल की संख्या पांच तक पहुंचा दी। उनके शानदार प्रदर्शन से रोमा ने लेचे के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की। मालेन ने रोमा की फियोरेंटीना के खिलाफ शुरुआती मैच में जीत में हैट्रिक लगाई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।