क्रिकेट वेस्टइंडीज ने खिलाड़ियों के वेतन में की 25 फीसदी कटौती, कई टूर्नामेंट स्थगित
आर्थिक संकट से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के वेतन में 25 फीसदी कटौती करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने शुक्रवार को वित्तीय स्थिति से निपटने के लिए वेतन कटौती के साथ कई अन्य कदमों की भी घोषणा…

आर्थिक संकट से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के वेतन में 25 फीसदी कटौती करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने शुक्रवार को वित्तीय स्थिति से निपटने के लिए वेतन कटौती के साथ कई अन्य कदमों की भी घोषणा की।
क्रिकेट वेस्टइंडीज के अनुसार, वेतन में कटौती के बावजूद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 12 महीने के अनुबंध पर बने रहेंगे। वहीं, घरेलू खिलाड़ियों के रिटेनर अनुबंध की अवधि घटाकर सात महीने कर दी गई है। बोर्ड ने खर्च कम करने और 2027 वनडे विश्व कप के क्वालीफायर तथा मुख्य टूर्नामेंट की तैयारी पर ध्यान देने के लिए इस साल होने वाले पुरुष सुपर50 और महिला टी20 ब्लेज को भी स्थगित कर दिया है।
महिला सुपर50 की जगह अगले साल बेस्ट बनाम बेस्ट विकास टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। वहीं, वेस्टइंडीज की चार दिवसीय प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता डब्ल्यूआई क्रिकेट चैंपियनशिप इस साल की तरह ही द्विपक्षीय सीरीज के प्रारूप में 12 मैचों के साथ जारी रहेगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस डियरिंग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि बोर्ड को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी और अगले साल लीमा में होने वाले पैन अमेरिकन खेलों में क्रिकेट के पदार्पण को भी ध्यान में रखना होगा।

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों को ऐसे कार्यक्रमों की ओर मोड़ने का फैसला किया गया है, जो अधिक प्रभावी और लागत-कुशल हों तथा मध्यम और दीर्घकालिक स्तर पर वेस्टइंडीज क्रिकेट को अधिक लाभ पहुंचा सकें।
डियरिंग ने यह भी बताया कि क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आईसीसी से 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का ऋण हासिल किया है। यह राशि अगले एक साल में तीन चरणों में उपलब्ध होगी और इसके लिए निर्धारित शर्तों तथा प्रदर्शन मानकों को पूरा करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
