द इंडियन व्यू

आरसीबी ने टिम सीफर्ट को किया साइन, जैकब बेटल इंग्लैंड ड्यूटी के लिए होंगे रवाना

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बचे मैचों के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अपनी टीम में शामिल किया है। यह फैसला टीम के खिलाड़ी जैकब बेटल के…

Ragwendra P Singh
May 22, 2025
1 min read
आरसीबी ने टिम सीफर्ट को किया साइन, जैकब बेटल इंग्लैंड ड्यूटी के लिए होंगे रवाना

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बचे मैचों के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अपनी टीम में शामिल किया है। यह फैसला टीम के खिलाड़ी जैकब बेटल के इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के चलते लिया गया है।

जैकब बेटल 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी का लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेलने के बाद 24 मई को इंग्लैंड रवाना होंगे। इसके बाद से टिम सीफर्ट की टीम में एंट्री प्रभावी मानी जाएगी।

न्यूजीलैंड के इस अनुभवी खिलाड़ी ने अब तक 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1540 रन बनाए हैं। सीफर्ट को आरसीबी ने 2 करोड़ रुपये में साइन किया है। प्लेऑफ की दौड़ में टीम की संभावनाओं को देखते हुए उनकी मौजूदगी से आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।