द इंडियन व्यू

आरपीएफ-आरपीएसएफ के महानिरीक्षक सहित 15 कर्मियों को विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा पदक

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस पर दक्षिण रेलवे के महानिदेशक आरोमा सिंह ठाकुर सहित रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के 15 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी समर्पित सेवा,…

Ragwendra P Singh
January 25, 2026
1 min read
आरपीएफ-आरपीएसएफ के महानिरीक्षक सहित 15 कर्मियों को विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा पदक

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस पर दक्षिण रेलवे के महानिदेशक आरोमा सिंह ठाकुर सहित रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के 15 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी समर्पित सेवा, व्यावसायिकता और रेल सुरक्षा में अनुकरणीय योगदान के सम्मान में राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) और मेधावी सेवा पदक (एमएसएम) से सम्मानित किया।

 

रेल मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे की महानिरीक्षक अरोमा सिंह ठाकुर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तम कुमार बंद्योपाध्याय, कल्याण देओरी, बलवान सिंह, प्रफुल चंद्र पांडा, प्रकाश चरण दास, मुकेश कुमार सोम, पप्पला निवास राव, अनवर हुसैन, निवास रावुला, शिव लहरी मीना, दिक्कला वेंकट मुरली कृष्णा, संजीव कुमार, महेश्वर रेड्डी करनाती, सी. इयाया भारती और मोहम्मद रफीक को उल्लेखनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि पीएसएम विशेष सेवा के लिए दिया जाता है, जबकि एमएसएम कर्तव्यनिष्ठा और सूझबूझ से भरी बहुमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार वर्ष में दो बार, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाते हैं।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…