आयरलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई
कीर्तिपुर (नेपाल) : आयरलैंड महिला टीम ने रविवार को थाईलैंड को 62 रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही आयरलैंड 2026 ग्लोबल क्वालिफायर्स के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाने…

कीर्तिपुर (नेपाल) : आयरलैंड महिला टीम ने रविवार को थाईलैंड को 62 रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही आयरलैंड 2026 ग्लोबल क्वालिफायर्स के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई। यह क्वालिफायर्स नेपाल के कीर्तिपुर में खेले जा रहे हैं।
आयरिश टीम ने सुपर सिक्स चरण में पांच में से तीन मुकाबले जीतकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए टिकट हासिल किया। इससे पहले नीदरलैंड्स और बांग्लादेश भी ग्लोबल क्वालिफायर्स के जरिए वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। आयरलैंड ने आखिरी बार 2023 में महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।
मैच की बात करें तो आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड के सामने 122 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में थाईलैंड की पूरी टीम सिर्फ 59 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में आयरलैंड की ओर से आर्लीन केली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके, जबकि लारा मैकब्राइड ने तीन विकेट लेकर जीत को आसान बना दिया।
लीग स्टेज में ग्रुप-ए में शामिल आयरलैंड ने चार में से तीन मैच जीते। उसने पापुआ न्यू गिनी, अमेरिका और नामीबिया को हराया, जबकि उसे केवल ग्रुप टॉपर बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
सुपर सिक्स चरण में आयरलैंड को स्कॉटलैंड और बांग्लादेश से हार मिली, लेकिन टीम ने अमेरिका, नीदरलैंड्स और थाईलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप का टिकट पक्का किया।
नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और आयरलैंड के क्वालिफाई करने के साथ अब कुल 11 टीमें महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका ने मेजबान या रैंकिंग के आधार पर स्वतः क्वालिफिकेशन हासिल किया है।
अब केवल एक स्थान शेष है, जिसके लिए अमेरिका और स्कॉटलैंड के बीच चल रहे मुकाबले की विजेता टीम को अंतिम टिकट मिलेगा। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होगी।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
