द इंडियन व्यू

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल दलित विरोधी : जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दलित विरोधी बताते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल के घर के बाहर पेंशन की…

Ragwendra P Singh
January 21, 2025
2 min read
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल दलित विरोधी : जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दलित विरोधी बताते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल के घर के बाहर पेंशन की मांगों को लेकर धरना दे रहे बौद्ध बिहार के भिक्षुओं, वाल्मीकि और रविदास समाज के मंदिरों के पुजारियों के वीडियो साझा किए।

जयराम रमेश ने अपने पोस्ट में लिखा, अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पुजारियों और ग्रंथियों को वेतन देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने बुद्ध विहार और वाल्मीकि और रविदास मंदिरों के बारे में ऐसी कोई घोषणा नहीं की। यह एक बार फिर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। उनकी दलित विरोधी मानसिकता किसी से छिपी नहीं है। इसके कई उदाहरण पहले भी सामने आ चुके हैं।

उन्होंने कहा, आप के 10 से अधिक राज्यसभा सांसदों में से एक भी एससी/एसटी, ओबीसी वर्ग से नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए दलित नेता राजेंद्र गौतम को अपने मंत्रिमंडल से अपमानित करके हटा दिया था। आप ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देकर दिल्ली में आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है। पिछले 10 वर्षों में विभिन्न विभागों में नियुक्त सलाहकारों में एससी, एसटी, ओबीसी की हिस्सेदारी नगण्य रही है। जाति जनगणना के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल चुप्पी साधे हुए हैं। आज जब कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज आम आदमी पार्टी द्वारा दलितों के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन दलित समाज अब उनकी सतही राजनीति को अच्छी तरह समझ रहा है और इस चुनाव में अपने साथ हुए विश्वासघात के लिए उन्हें सबक सिखाने जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच अरविंद केजरीवाल पर दलित भेदभाव का आरोप लगाया गया है। बौद्ध बिहार के भिक्षुओं, वाल्मीकि और रविदास समाज के मंदिरों के पुजारियों ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बौद्ध विहार, वाल्मीकि और रविदास मंदिरों तथा चर्च के पुजारियों को भी 18 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जानी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…