आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आआपा अब इंडी (आईएनडीआईए) गठबंधन का हिस्सा नहीं है। आज होने वाली बैठक में आआपा शामिल नहीं होगी। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सोमवार को एक बयान में इंडी…

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आआपा अब इंडी (आईएनडीआईए) गठबंधन का हिस्सा नहीं है। आज होने वाली बैठक में आआपा शामिल नहीं होगी।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सोमवार को एक बयान में इंडी ब्लॉक की बैठक पर कहा कि जहां तक पार्टी का सवाल है, पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आआपा इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। इसलिए बैठक में उसके शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।
इस दौरान संजय सिंह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि तमिलनाडु में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस द्वारा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को विश्वास में लिए बिना अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) को समर्थन देने के कारण दोनों दलों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि, संयुक्त रणनीति बनाने के लिए आज इंडी अलायंस की बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हो रही है। जिसमें विपक्ष की 23 पार्टियों के नेता शामिल होंगे।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
