द इंडियन व्यू

आपातकाल की 50वीं बरसीः नितिन गडकरी बोले- लोकतंत्र की रक्षा में संघ परिवार की बड़ी भूमिका, युवाओं को जानना चाहिए इससे जुड़ा इतिहास

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश में 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हुआ था और उसकी रक्षा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उससे…

Ragwendra P Singh
June 26, 2025
3 min read
आपातकाल की 50वीं बरसीः नितिन गडकरी बोले- लोकतंत्र की रक्षा में संघ परिवार की बड़ी भूमिका, युवाओं को जानना चाहिए इससे जुड़ा इतिहास

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश में 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हुआ था और उसकी रक्षा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उससे प्रेरित संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को आपातकाल और इससे जुड़ा भयावह इतिहास जरूर जानना-समझना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गडकरी आपातकाल की 50वीं बरसी पर बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के तत्वावधान में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए संविधान के मूल भाव को बदला, प्रेस, संसद और न्यायपालिका पर दबाव डाला गया। उन्होंने बताया कि उस दौर में ऐसा भय का माहौल था कि लोग अपने अधिकारों के लिए भी आवाज नहीं उठा सकते थे।

गडकरी ने बताया कि 1975 में वह मैट्रिक के छात्र थे और आपातकाल की सुबह अखबार नहीं छपे थे। उस दौर में हजारों निर्दोष लोगों को जेल में डाल दिया गया। संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार समाप्त कर दिए गए थे। पुलिस की गोली से मारे गए व्यक्ति को भी न्याय मांगने का हक नहीं था।

उन्होंने जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार आंदोलन के केंद्र में था, जिसमें अनेक छात्र संगठनों और संघ से प्रेरित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय और सामाजिक कार्यकर्ता केएन गोविंदाचार्य जैसे नेताओं के योगदान को भी याद किया।

गडकरी ने कहा कि रायबरेली चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर जब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला सुनाया, तब उन्होंने इस्तीफा देने की बजाय देश पर आपातकाल थोप दिया। उन्होंने कहा कि "इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा" जैसे नारों के जरिए चाटुकारिता की पराकाष्ठा देखी गई। इस दौरान कांग्रेस ने भारतीय संविधान की जमकर धज्जियां उड़ाईं, जबकि आज उसी पार्टी के नेता दूसरों पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं।

गडकरी ने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वालों में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिस जैसे नेता थे, जिन्हें जेल में डाल दिया गया था। संघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने भूमिगत रहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के 50 वर्ष हमें यह याद दिलाते हैं कि लोकतंत्र की रक्षा केवल कानून से नहीं, बल्कि लोगों की आस्था, संघर्ष और बलिदान से होती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस इतिहास को जानें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहें।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…