आपातकल की 50वीं बरसी पर कार्यक्रम, आरएसएस सरकार्यवाह होसबाले और केन्द्रीयमंत्री गडकरी करेंगे शिरकत
नई दिल्ली : 'हिन्दुस्थान समाचार' बहुभाषी संवाद एजेंसी आपातकाल की 50वीं बरसी पर दिल्ली के डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय…

नई दिल्ली : 'हिन्दुस्थान समाचार' बहुभाषी संवाद एजेंसी आपातकाल की 50वीं बरसी पर दिल्ली के डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और केन्द्रीयमंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे।
'संविधान हत्या दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में आपातकाल के काले अध्याय की याद, सबक और संदेश को केंद्र में रखकर संवाद और विमर्श होगा। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के अध्यक्ष और हिन्दुस्थान समाचार के समूह सम्पादक पद्म भूषण रामबहादुर राय, राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक अध्यक्ष केएन गोविंदाचार्य जैसे प्रमुख विचारक और आपातकाल के साक्षी अपने अनुभव साझा करेंगे।
कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के तत्वावधान में आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी और लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। इससे युवाओं को उस दौर के राजनीतिक और सामाजिक यथार्थ से रूबरू होने का मौका मिलेगा। साथ ही हिन्दुस्थान समाचार की पाक्षिक पत्रिका 'युगवार्ता' और मासिक पत्रिका 'नवोत्थान' के आपातकाल पर आधारित विशेषांकों का लोकार्पण होगा।
हिन्दुस्थान समाचार के मुख्य समन्वयक राजेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान की महत्ता पर चर्चा होगी। साथ ही आपातकाल के समय संविधान को दरकिनार करने की घटनाओं और उसके पश्चात हुई संवैधानिक पुनर्स्थापना पर भी विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षाविद, शोधार्थी, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी और विभिन्न संस्थानों के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दुस्थान समाचार के अध्यक्ष अरविंद भालचंद्र मार्डीकर करेंगे। आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी स्वागत करेंगे। डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक आकाश पाटिल धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
