द इंडियन व्यू

'आप' भ्रष्टाचार में लिप्त थी, कैग रिपोर्ट इसी वजह से पेश नहीं की गई : स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही शराब नीति घोटाले की कैग रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की बात कही है। इसका राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने समर्थन किया है। पहली…

Ragwendra P Singh
February 9, 2025
2 min read
'आप' भ्रष्टाचार में लिप्त थी, कैग रिपोर्ट इसी वजह से पेश नहीं की गई : स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही शराब नीति घोटाले की कैग रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की बात कही है। इसका राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने समर्थन किया है।

पहली कैबिनेट बैठक में कैग रिपोर्ट पेश करने और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने वाले पीएम मोदी के बयान पर स्वाति मालीवाल ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए स्वागत किया। उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा, आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्यों के साथ आई थी। लोकपाल बिल की बात करती थी, लेकिन आज तक लोकपाल बिल नहीं आया।

उन्होंने कहा, वे रिपोर्ट पेश नहीं कर रहे हैं। पूरी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। जनता के लिए कोई काम नहीं हो रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि कैग रिपोर्ट पेश होनी चाहिए। उन्होंने कैग रिपोर्ट पेश नहीं की थी।

वहीं, कालकाजी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जीत के बाद जश्न मनाते हुए दिखीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डांस किया। इस पर स्वाति मालीवाल ने कहा, एक तरफ आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनाव हार रहे हैं, दूसरी तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी अपनी इस छोटी सी जीत पर ऐसा जश्न मना रही हैं, जैसे मानो उन्होंने कोई बड़ा काम कर दिया है। उनके पास शर्म नाम की कोई चीज नहीं है, किस प्रकार से वह डांस कर रही हैं? पूरी पार्टी चुनाव हार चुकी है, लेकिन आतिशी अभी भी अपने अहंकार में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जन्म में दिल्ली नहीं जीत पाएंगे, अरविंद केजरीवाल के इस पुराने बयान पर मालीवाल ने कहा, यह अरविंद केजरीवाल का अहंकार था। उन्हें अहंकार हो गया था और अब उनके अहंकार की हार हुई है।

बता दें कि दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है। वहीं, पिछले 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…