द इंडियन व्यू

आनंद कारज: सुप्रीम कोर्ट ने सिख विवाह पंजीकरण के लिए नियम बनाने का निर्देश दियाmo

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान 17 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों को सिखों के विवाह, जिसे आनंद कारज कहा जाता है के पंजीकरण के लिए नियम बनाने का निर्देश दिया है। यह नियम आनंद विवाह अधिनियम, 1909 के तहत…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
2 min read
आनंद कारज: सुप्रीम कोर्ट ने सिख विवाह पंजीकरण के लिए नियम बनाने का निर्देश दियाmo

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान 17 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों को सिखों के विवाह, जिसे आनंद कारज कहा जाता है के पंजीकरण के लिए नियम बनाने का निर्देश दिया है। यह नियम आनंद विवाह अधिनियम, 1909 के तहत बनाए जाएंगे। अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि दशकों से इस कानून को लागू न करने के कारण भारत भर में सिख नागरिकों के साथ असमान व्यवहार हो रहा था, जो समानता के सिद्धांत का उल्लंघन है। आइए जानते हैं कि इस मामले में क्या है देश की शीर्षअदाल के अहम निर्देश.

ये हैं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य निर्देश:

  • नियम बनाने की समय-सीमा: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चार महीने के भीतर आनंद विवाह अधिनियम के तहत नियम बनाने होंगे।
  • तत्काल पंजीकरण-- जब तक नए नियम नहीं बन जाते, तब तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मौजूदा विवाह कानूनों, जैसे कि विशेष विवाह अधिनियम, के तहत आनंद कारज विवाहों का तुरंत पंजीकरण करना होगा।
  • विवाह प्रमाण पत्र पर 'आनंद कारज': यदि विवाहित जोड़ा अनुरोध करता है, तो विवाह प्रमाण पत्र पर स्पष्ट रूप से 'आनंद कारज' संस्कार का उल्लेख किया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी नागरिक को अपनी शादी का कानूनी प्रमाण पाने से वंचित न किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया यह तर्क
न्यायालय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि 2012 में अधिनियम की धारा 6 में शामिल, राज्यों पर आनंद कारज समारोह के तहत संपन्न सिख विवाहों के लिए पंजीकरण तंत्र बनाने का अनिवार्य वैधानिक दायित्व डाला गया है। न्यायालय ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि यह दायित्व विवेकाधीन है या सिख आबादी के आकार पर निर्भर है।

कोर्ट अमनजोत सिंह चड्ढा द्वारा दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिन्होंने कानून के असमान क्रियान्वयन के कारण सिख जोड़ों के सामने आने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डाला था। यह निर्णय सुनिश्चित करता है कि सिख नागरिकों को देश के किसी भी हिस्से में समान अधिकार मिलें और उनकी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान मिले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…