आधारहीन आरोप लगाना राहुल गांधी की आदतः अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने वाले थे, लेकिन सिर्फ फुलझड़ी से ही काम चलाना पड़ा है ओर वो भी…

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने वाले थे, लेकिन सिर्फ फुलझड़ी से ही काम चलाना पड़ा है ओर वो भी फुस्स हो गयी। आधारहीन आरोप लगाना इनकी आदत बन गई है। राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने (राहुल) आरोपों की राजनीति को अपना आभूषण बना लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव दर चुनाव हार और जनता से नकार दिए जाने वाले एक नेता, जिनके नेतृत्व में करीब 90 चुनाव कांग्रेस हार चुकी है। उनकी हताशा-निराशा लगातार बढ़ती जा रही है और आरोपों की राजनीति को राहुल ने अपना आभूषण बना लिया है। उन्होंने कहा कि जब इनके द्वारा लगाए गए आरोपों को सत्यापित करने के लिए कहा जाता है तो पीठ दिखाकर भाग जाते हैं, शपथ पत्र देने को कहा जाता है तो मुकर जाते हैं। आधारहीन आरोप लगाना इनकी आदत बन गई है।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा है कि ऑनलाइन किसी भी वोट को नहीं काटा जा सकता है और बगैर किसी की बात सुने उसका वोट नहीं काटते, उस पर निर्णय नहीं करते। राहुल का आरोप है कि 2023 में कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम काटने के असफल प्रयास किए गए। इस पर चुनाव आयोग ने ही एफ आई आर करने को कहा था।
चुनाव आयोग ने मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस पहले ही उपलब्ध करा दिया है। इतना सब करने के बाद कांग्रेस शासित कर्नाटक की सी आई डी ने अब तक क्या किया? रिकॉर्ड के अनुसार, आलंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ने ही जीत दर्ज की थी। तो क्या कांग्रेस ने वोट चोरी करके जीता था? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने नहीं आए… तो क्या लोकतंत्र को बर्बाद करने की तैयारी है?
भाजपा नेता ने कहा कि बार-बार संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर गलत व निराधार आरोप लगाना, कभी वीवीपैट पर, कभी ईवीएम पर, तो कभी चुनावी नतीजों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करना, कभी टूलकिट के सहारे भारत की संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना क्या यह कांग्रेस की आदत बन चुकी है? अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल के बयानों ने बार-बार बताया है कि वे घुसपैठियों के साथ हैं और एससी-एसटी ओबीसी का वोट काटना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
