आदिनाथ मंदिर को तोड़ कर बनी है आदिना मस्जिदः शामिक भट्टाचार्य
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य शामिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को सदन में आदिना मस्जिद का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि आदिना मस्जिद जिस स्थान पर बनी है, वहां पहले एक आदिनाथ मंदिर था,…

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य शामिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को सदन में आदिना मस्जिद का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि आदिना मस्जिद जिस स्थान पर बनी है, वहां पहले एक आदिनाथ मंदिर था, जिसे तोड़कर यह ढांचा खड़ा किया गयाशामिल ने शुक्रवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में एक "बाबरी मस्जिद" की आधारशिला रखने के तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर के दावे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह कोई मंदिर-मस्जिद का झगड़ा या हिंदू–मुस्लिम का विभाजन नहीं है। सिकंदर एक लुटेरा था, उसने आदिनाथ मंदिर को नष्ट कर यहां मस्जिद बनवाई। आज भी वहां मंदिर के अवशेष दिखते हैं। कमल की आकृति, देवी–देवताओं के चिह्न, यहां तक कि गणेश जी की मूर्ति भी है।भाजपा सदस्य ने तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर के दावे की निंदा की, जिसने चुनावी राज्य में राजनीति को हिलाकर रख दिया है। भाजपा ने दावा किया है कि यह "पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश" में बदलने का प्रयास है। उन्होंने दावा किया कि 'यह मस्जिद नहीं, मंदिर ही है। पश्चिम बंगाल के 72 जन समुदाय भी अपना मंदिर वापस चाहते हैं।उल्लेखनीय है कि अदीना मस्जिद पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में स्थित है। इस मस्जिद को 1369 ईस्वी में सुल्तान सिकंदर शाह ने बनवाया था। यह इलियास शाही वंश के दौर की सबसे बड़ी मस्जिद मानी जाती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसे ‘राष्ट्रीय महत्व का स्मारक’ घोषित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
