द इंडियन व्यू

आदि कैलाश–ओम पर्वत यात्रा 1 दिसंबर से होगी बंद

देहरादून : आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा 2025 1 दिसंबर से पूर्णतः बंद कर दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए धारचूला के उपजिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्राप्त वीडियोज़ एवं बीआरओ से मिली रिपोर्ट के…

Ragwendra P Singh
November 28, 2025
1 min read
आदि कैलाश–ओम पर्वत यात्रा 1 दिसंबर से होगी बंद

देहरादून : आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा 2025 1 दिसंबर से पूर्णतः बंद कर दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए धारचूला के उपजिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्राप्त वीडियोज़ एवं बीआरओ से मिली रिपोर्ट के अनुसार पार्वती कुण्ड क्षेत्र में तापमान बेहद गिर चुका है और बर्फ जमना शुरू हो गई है, जिससे अब यह मार्ग असुरक्षित हो गया है।उन्हाेंने बताया कि रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों से स्थानीय लोगों का पलायन प्रारंभ हो चुका है और यात्रा के लिए आवश्यक इनर लाइन परमिट के लिए आवेदन संख्या भी अत्यंत कम है। पिछले वर्ष 2024 में भी यह परमिट 15 नवंबर से बंद किया गया था। उन्हाेंने बताया किइन सभी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदि कैलाश–ओम पर्वत यात्रा–दर्शन 2025 के लिए जारी किए जाने वाले इनर लाइन परमिट को 1 दिसंबर से बंद करने का निर्णय लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…