द इंडियन व्यू

आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) टेनिस टूर्नामेंट 24 मार्च से

लखनऊ। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के उम्दा खिलाड़ी 24 मार्च से शुरू होने वाले आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) टेनिस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने उतरेंगे। साभार : गूगल उत्तर प्रदेश टेनिस…

Ragwendra P Singh
March 23, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के उम्दा खिलाड़ी 24 मार्च से शुरू होने वाले आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) टेनिस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने उतरेंगे।

साभार : गूगल

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के मैच 24 से 28 मार्च, 2025 तक गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर खेले जाएंगे। पांच दिवसीय इस टूर्नामेंट में अंडर-18 आयु वर्ग में बालक व बालिका एकल व युगल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

एसडीएस टेनिस अकादमी से पवन सागर ने बताया कि हाल में हुई चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में प्रदेश भर के टेनिस खिलाड़ियों का जलवा देखने के बाद देश भर के चुनिंदा टेनिस खिलाड़ियों के खेल का नजारा देखने को मिलेगा।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 24 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सुहास एलवाई (आईएएस, (सचिव, खेल विभाग, उत्तर प्रदेश) सहित विशिष्ट अतिथिगण पीयूष वर्मा (आईएफएस, (विशेष सचिव, औद्योगिक विकास) और डॉ. आरपी सिंह(निदेशक, खेल विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) के कर कमलों द्वारा होगा। टूर्नामेंट में मुकाबलों की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल 28 मार्च, 2025 को खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए टूर्नामेंट निदेशक अमित तिलक से मोबाइल न.9971015961, टूर्नामेंट कोआर्डिनेटर अभिषेक सिंह से मोबाइल न: 8004703877 तथा टूर्नामेंट रेफरी गोपाल सिंह से मोबाइल न. 8853000555 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।