द इंडियन व्यू

आतिशी आज करेंगी नामांकन, पहले जाएंगी मंदिर फिर गुरुद्वारे, मनीष सिसोदिया रहेंगे साथ

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी 13 जनवरी को अपनी कालकाजी विधानसभा इलाके में एक रैली निकालेंगी और उससे पहले वह मंदिर जाकर मां कालकाजी का आशीर्वाद लेंगी और फिर गुरुद्वारे में मत्था टेकेगी।…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
2 min read
आतिशी आज करेंगी नामांकन, पहले जाएंगी मंदिर फिर गुरुद्वारे, मनीष सिसोदिया रहेंगे साथ

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी 13 जनवरी को अपनी कालकाजी विधानसभा इलाके में एक रैली निकालेंगी और उससे पहले वह मंदिर जाकर मां कालकाजी का आशीर्वाद लेंगी और फिर गुरुद्वारे में मत्था टेकेगी। इसके बाद एक रैली में जनता के बीच पहुंचकर वो अपने कामों को उनके सामने रखेंगी और उनसे समर्थन के लिए अपील करेंगी। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया मौजूद रहेंगे।

आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि आज अपना नामांकन भरने जा रही हूँ। कालकाजी मंदिर जाऊँगी और कालका माई का आशीर्वाद लूँगी। फिर गिरी नगर गुरुद्वारे में अरदास कर, नामांकन रैली की शुरुआत करूँगी। पिछले 5 साल, कालकाजी के मेरे परिवार से, मुझे बहुत प्यार मिला है। मुझे भरोसा है कि उनका आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीते शुक्रवार से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन गुरुवार को 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया था। इसमें राइट टू रिकॉल पार्टी के 6 प्रत्याशियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज किया है।

गरीब आदमी पार्टी के एक, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के एक और एक इंडिपेंडेंट उम्मीदवार ने आवेदन किया है। दिल्ली में 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान होने हैं और इसके लिए शुक्रवार यानी 10 जनवरी को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया। नोटिफिकेशन के साथ चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन भी शुरू हो गया है।

कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत हाल ही में की। उन्होंने 40 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने दिल्ली व देशभर के लोगों से अपील की कि गलत तरीके से रुपये इकट्ठा करना एक मुख्यमंत्री के लिए बहुत आसान है, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। दूसरी पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों व बिजनेसमैन से पैसे लेती हैं और सत्ता में आने के बाद उनके लिए काम करती हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी दिल्ली और देशभर के लोग आतिशी डॉट आमआदमीपार्टी डॉट ओआरजी लिंक पर जाकर आर्थिक सहयोग देंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…