समाचार पोर्टल

आकृति, राहुल, रौनक, वैष्णवी, शिवा और अनुष्का ने जीते स्वर्ण पदक

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर भर के युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और रफ्तार से मैदान पर छाप छोड़ी। जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, रचना गोविल ने पदक देकर…

Ragwendra P Singh
October 16, 2026
3 min read
आकृति, राहुल, रौनक, वैष्णवी, शिवा और अनुष्का ने जीते स्वर्ण पदक

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर भर के युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और रफ्तार से मैदान पर छाप छोड़ी।

जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, रचना गोविल ने पदक देकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच पदकों के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिला। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन पर आकृति तिवारी, राहुल यादव, रौनक पाल, वैष्णवी श्रीवास्तव, शिवा यादव और अनुष्का शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

अंडर-16 आयु वर्ग की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में बालिका वर्ग में आकृति तिवारी और बालक वर्ग में राहुल यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 80 मीटर हर्डल में रौनक पाल और वैष्णवी श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शॉट पुट में शिवा यादव और अनुष्का शर्मा ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

समापन समारोह में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर की पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रचना गोविल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया। जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप लखनऊ के सचिव बीआर वरुण ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व एथलीट हरीश पाल, कामता सिंह, प्रभा शंकर समेत खेल जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

प्रमुख स्पर्धाओं के पदक विजेता

जैवलिन थ्रो (अंडर-16 बालिका वर्ग)
स्वर्ण : आकृति तिवारी (क्राइस्ट चर्च कॉलेज)
रजत : शिमाइला परवीन (एलपीएस, आम्रपाली)
कांस्य : रिचा यादव

जैवलिन थ्रो (अंडर-16 बालक वर्ग)
स्वर्ण : राहुल यादव (स्पोर्ट्स कॉलेज)
रजत : हर्षित यादव (एलपीएस)
कांस्य : हर्ष कुमार (एलपीएस)

ट्रायथलॉन-ए (बालिका वर्ग)
स्वर्ण : अरुणिमा (एलपीएस, आम्रपाली)
रजत : अंशिका (यूपीएस)
कांस्य : संस्कृति (एलपीएस, ए ब्लॉक)

ट्रायथलॉन-सी (बालक वर्ग)
स्वर्ण : रणवीर सिंह (केडी सिंह)
रजत : आलोक (कैंट आर्मी)
कांस्य : अभिजीत (एलपीएस)

ट्रायथलॉन-सी (बालिका वर्ग)
स्वर्ण : रेजीना (लखनऊ)
रजत : आराध्या दुबे (एलपीएस, गोमतीनगर)
कांस्य : प्रगति (एलपीएस, आम्रपाली)

ट्रायथलॉन-बी (बालिका वर्ग)
स्वर्ण : सुप्रिया यादव (गुरु नानक)
रजत : शिप्रा सिंह (एलपीएस)
कांस्य : वैभवी (एलपीएस)

80 मीटर हर्डल (बालक वर्ग)
स्वर्ण : रौनक पाल (लखनऊ पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना)
रजत : अनन्य पाल (न्यू होम)
कांस्य : हर्ष कुमार (एलपीएस, वृंदावन योजना)

80 मीटर हर्डल (बालिका वर्ग)
स्वर्ण : वैष्णवी श्रीवास्तव (एलपीएस, आम्रपाली)
रजत : शिमाइला परवीन (एलपीएस, आम्रपाली)
कांस्य : रिचा यादव

शॉट पुट (बालक वर्ग)
स्वर्ण : शिवा यादव (एसवीपी)
रजत : मो. आरिश (एसवीपी)
कांस्य : यश प्रताप सिंह (एलपीएस)

शॉट पुट (बालिका वर्ग)
स्वर्ण : अनुष्का शर्मा (एलपीएस)
रजत : भावी पटेल (एलपीएस)
कांस्य : अदिति यादव (एलपीएस)

60 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)
स्वर्ण : गौरव यादव (गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज)
रजत : लकी कुमार (डीपीएस)
कांस्य : अभय प्रताप (कैंट आर्मी)

60 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
स्वर्ण : मानसी बिंद (केडी सिंह स्टेडियम)
रजत : ओशीन इमरान (केडी सिंह स्टेडियम)
कांस्य : अंजलि रावत (एमवीआर, बाजार)

लॉन्ग जंप (बालिका वर्ग)
स्वर्ण : अंजलि रावत (एमवीआर, बाजार)
रजत : वैष्णवी श्रीवास्तव (एलपीएस, आम्रपाली)
कांस्य : मुस्कान सिंह

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…