द इंडियन व्यू

आकाश चोपड़ा का ऋषभ पंत को मंत्र : टी20 अप्रोच का पुनर्मूल्यांकन ज़रूरी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत को टी20 क्रिकेट में अपने दृष्टिकोण का पुन: आकलन करने की जरूरत होगी क्योंकि आईपीएल में ‘बुरे सपने’ जैसे सत्र के साथ उन्होंने भारत की टी20 टीम में जगह पक्की करने का…

Ragwendra P Singh
May 20, 2025
2 min read
आकाश चोपड़ा का ऋषभ पंत को मंत्र : टी20 अप्रोच का पुनर्मूल्यांकन ज़रूरी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत को टी20 क्रिकेट में अपने दृष्टिकोण का पुन: आकलन करने की जरूरत होगी क्योंकि आईपीएल में ‘बुरे सपने’ जैसे सत्र के साथ उन्होंने भारत की टी20 टीम में जगह पक्की करने का महत्वपूर्ण अवसर गंवा दिया है।

साभार : गूगल

पंत भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं और मौजूदा आईपीएल सत्र में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ने 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में टीम से जुड़ने के बाद 12 मैच में सिर्फ 135 रन बनाए। सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद सुपरजाइंट्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चोपड़ा ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा, ‘‘सफलता आपको कुछ चीजें सिखा सकती है।

हालांकि असफलताएं वास्तव में आपकी मानसिकता बदल देती हैं और अक्सर अच्छे के लिए ऐसा होता है। वह भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं इसलिए यह सत्र महत्वपूर्ण था। अपनी छाप छोड़ने और एक मजबूत टीम बनाने का मौका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं हुआ। उनके खुद के फॉर्म में निरंतरता की कमी रही।

यह अपने आप में एक और सबक है। क्या वह टी20 में भी इसी रवैय पर टिके रहेंगे या सामंजस्य बैठाएंगे?’’ चोपड़ा ने कहा, ‘‘जब आप खराब दौर से गुजर रहे होते हैं तो ऐसा लगता है कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है। रातें लंबी लगती हैं, दिन और भी लंबे। तब आप सीखते हैं -और वापसी करते है। यह एक बुरा सपना रहा है। बुरे सपनों की अच्छी बात यह है कि आप अंततः जाग जाते हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।