आईसीसी रैंकिंग में स्मृति मंधाना की धमाकेदार वापसी, बनीं नंबर वन
नई दिल्ली : भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। 28 वर्षीय मंधाना ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए यह मुकाम दोबारा हासिल किया है। वह…

नई दिल्ली : भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। 28 वर्षीय मंधाना ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए यह मुकाम दोबारा हासिल किया है। वह नवंबर 2019 के बाद पहली बार शीर्ष स्थान पर पहुंची हैं।
इस बार मंधाना के 727 रेटिंग अंक हैं, जबकि दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मौजूद दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट और इंग्लैंड की नई कप्तान नैट सिवर-ब्रंट के पास 719 अंक हैं। वोल्वार्ड्ट को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में केवल 27 और 28 रन बनाने का खामियाजा उठाना पड़ा, जिससे वह शीर्ष स्थान से फिसल गईं। वह पिछले छह महीनों से अधिक समय से नंबर 1 पर काबिज थीं।
वोल्वार्ड्ट की टीम की खिलाड़ी टैज़मिन ब्रिट्स ने पहले वनडे में अर्धशतक जमाकर रैंकिंग में 5 स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 27वें स्थान पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती मुकाबला चार विकेट से गंवाने के बाद दूसरे मैच में 40 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।
दक्षिण अफ्रीका की ही पूर्व कप्तान सुने लूस ने दूसरे मैच में 76 रन की शानदार पारी खेली और बल्लेबाजों की सूची में 7 स्थान की छलांग लगाकर 42वें स्थान पर पहुंच गईं। साथ ही, उन्होंने गेंदबाजों की सूची में भी 7 स्थान की बढ़त हासिल कर 42वें नंबर पर जगह बनाई।
वेस्टइंडीज की ओपनर किआना जोसेफ ने पहले मैच में 60 रन की पारी खेली और वह रैंकिंग में 12 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 67वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में वेस्टइंडीज की स्पिनर एफी फ्लेचर और दक्षिण अफ्रीका की नोंकुलुलेको म्लाबा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने दूसरे वनडे में 4-4 विकेट चटकाए और क्रमशः 4 और 6 स्थान की छलांग लगाकर 19वें और 23वें स्थान पर पहुंच गईं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
