द इंडियन व्यू

आईसीसी रैंकिंग में शेफाली-रेणुका की छलांग, दीप्ति शर्मा टॉप पर बरकरार

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शानदार फायदा मिला है। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर चल रही पांच मैचों की टी-20…

Ragwendra P Singh
December 30, 2025
2 min read
आईसीसी रैंकिंग में शेफाली-रेणुका की छलांग, दीप्ति शर्मा टॉप पर बरकरार

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शानदार फायदा मिला है। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शेफाली चार पायदान की छलांग लगाते हुए छठे स्थान पर पहुंच गई हैं।

 

मंगलवार को अपडेटेड रैंकिंग में यह उछाल शेफाली की लगातार विस्फोटक पारियों का नतीजा है। उन्होंने श्रीलंका के दूसरे टी-20 में 34 गेंदों पर नाबाद 69 रन, तीसरे मुकाबले में 42 गेंदों पर नाबाद 79 रन और चौथे मैच में 46 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारियां खेलीं। सीरीज में अब तक वह कुल 236 रन बना चुकी हैं। इस दमदार प्रदर्शन के चलते शेफाली अब शीर्ष स्थान के करीब पहुंच गई हैं। उनके खाते में इस समय 736 रेटिंग अंक हैं, जबकि नंबर एक पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के 794 रेटिंग अंक हैं।

 

मंधाना स्थिर, जेमिमा को नुकसानभारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में शानदार 80 रन की पारी खेली थी। मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 10वें पायदान पर खिसक गई हैं। कप्तान हरमनप्रीत सिंह 15वें स्थान पर कायम हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को बड़ी छलांग मिली है और वह सात स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

 

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा का दबदबामहिला टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनके साथ तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर भी टॉप-10 में शामिल हो गई हैं। वह आठ स्थान ऊपर चढ़ते हुए संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में टीम में वापसी करते हुए रेणुका ने 21 रन देकर चार विकेट लिए थे। भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। श्री चरणी 17 पायदान ऊपर चढ़कर 52वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

 

ऑलराउंडर में हेले मैथ्यूज शीर्ष परमहिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर रैंकिंग में वेस्टइंडीज की खिलाड़ी हेले मैथ्यूज 505 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड की अमेलिया केर 434 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर दीप्ति शर्मा 387 रेटिंग अंकों के साथ हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…