द इंडियन व्यू

आईसीएमआर ने तैयार किया मलेरिया से बचाव का स्वदेशी टीका, जल्द शुरू होगा निर्माण

नई दिल्ली : भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक नई स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन एडफाल्सीवैक्स तैयार कर ली है। इस वैक्सीन को आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भुवनेश्वर और राष्ट्रीय मलेरिया…

Ragwendra P Singh
July 20, 2025
2 min read
आईसीएमआर ने तैयार किया मलेरिया से बचाव का स्वदेशी टीका, जल्द शुरू होगा निर्माण

नई दिल्ली : भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक नई स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन एडफाल्सीवैक्स तैयार कर ली है। इस वैक्सीन को आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भुवनेश्वर और राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग–राष्ट्रीय प्रतिरक्षा संस्थान के सहयोग से विकसित किया है।

एडफाल्सीवैक्स नामक वैक्सीन के निर्माण के लिए आईसीएमआर ने कंपनियों से आवेदन मंगवाए हैं।

आइसीएमआर के मुताबिक मलेरिया के नए टीके को फिलहाल एडफाल्सीवैक्स नाम दिया है, जो मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ पूरी तरह असरदार पाया गया है। आरएमआरसी के वैज्ञानिक डॉ. सुशील सिंह ने कहा कि नया टीका मानव संक्रमण को रोक सकता है। एडफाल्सीवैक्स में पीएफएस-230 और पीएफएस48/45 प्रोटीन का एक मिश्रण शामिल है। यह संक्रमण रोकने वाले मजबूत एंटीबॉडी बनाता है। यह वैक्सीन न केवल इंसानों में संक्रमण से बचाव करेगी बल्कि मलेरिया के समुदाय में प्रसार को भी कम करेगी।

वैक्सीन ने अभी तक के प्री-क्लिनिकल परीक्षण में बेहतर प्रभाव दिखाया है।

इसका उद्देश्य व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर मलेरिया के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान करना है। आईसीएमआर इस तकनीक को योग्य संगठनों और निर्माताओं को गैर-विशिष्ट लाइसेंसिंग के तहत प्रदान करना चाहता है, ताकि इसका उत्पादन और व्यावसायीकरण किया जा सके। एडफाल्सीवैक्स “मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत विकसित की जा रही एक महत्वपूर्ण वैक्सीन है, जो भविष्य में मलेरिया उन्मूलन में अहम भूमिका निभा सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…