आईपीएस अधिकारी की मौत के मामले पर आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली : हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत के मामले का राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव से इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में अब तक कई…

नई दिल्ली : हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत के मामले का राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव से इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में अब तक कई आलाधिकारियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई है।हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया।शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मृतक के सुसाइड नोट में कथित तौर पर जातीय उत्पीड़न की बात का संज्ञान लिया है। हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए इस संबंध में 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ के मुख्य सचिव और चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक को भी नोटिस जारी कर 7 दिनों में जवाब मांगा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
