द इंडियन व्यू

आईपीएल : लखनऊ सुपर जायंट्स की पहली जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को दी मात

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के 7वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर इस सत्र में अपनी पहली जीत हासिल की। मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 190 रन बनाया। BCCI जवाब में लखनऊ ने…

Ragwendra P Singh
March 27, 2025
3 min read
आईपीएल : लखनऊ  सुपर जायंट्स की पहली जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को दी मात

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के 7वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर इस सत्र में अपनी पहली जीत हासिल की। मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 190 रन बनाया।

BCCI

जवाब में लखनऊ ने निकोलस पूरन (70) की पारी की मदद से 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। हैदराबाद को अभिषेक (6) और ईशान (0) के रूप में शुरुआती झटके लगे। इसके बाद ट्रेविस हेड (47) और नितीश रेड्डी (32) ने पारी को स्थिरता दी।

वहीं मध्यक्रम में अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों पर 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में एडेन मार्करम (1) के जल्दी आउट होने के बाद पूरन और मिचेल मार्श (52) ने मोर्चा सँभालते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ठाकुर ने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा (6) और ईशान किशन (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद आखिरी ओवरों के दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अभिनव मनोहर (2) और मोहम्मद शमी को पवेलियन की राह दिखाई।

AFP/Getty Images

इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में 34 रन दिए। यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गया है। ठाकुर ने अपने अब तक के आईपीएल करियर में 97 मैचों में 29.22 की औसत और 9.21 की इकॉनमी रेट के साथ 100 विकेट लिए हैं।

आज उन्होंने दूसरी बार आईपीएल के किसी मैच में 4 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 307 रन बनाए हैं। ठाकुर ने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले, जिसमें 61.80 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 5 विकेट लिए थे।

लखनऊ 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। जवाब में सिर्फ 4 रन पर टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए पूरन ने सिर्फ 18 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 26 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 269.23 की रही।

मिचेल मार्श के साथ उन्होंने 43 गेंदों में 116 रन की साझेदारी निभाई। मार्श सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 167.74 की रही। इस खिलाड़ी ने पहली गेंद से ही आक्रमक बल्लेबाजी की और पूरन के साथ एक कमाल की साझेदारी निभाते हुए मैच को लखनऊ की पकड़ में ला दिया। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 4,500 रन भी पूरे किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।