द इंडियन व्यू

आईपीएल : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने राजस्थान को 2 रन से हराया, मार्करम और आयुष चमके

आईपीएल के 36वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया। इस संस्करण लखनऊ की पांचवीं जीत है। लखनऊ ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाया था। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना…

Ragwendra P Singh
April 19, 2025
3 min read
आईपीएल : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने राजस्थान को 2 रन से हराया, मार्करम और आयुष चमके

आईपीएल के 36वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया। इस संस्करण लखनऊ की पांचवीं जीत है। लखनऊ ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाया था। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना पाई।

BCCI

राजस्थान इस संस्करण लगातार चौथा मुकाबला हारी है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम से सबसे बड़ी पारी (66) एडेन मार्करम ने खेली। उनके अलावा आयुष बडोनी के बल्ले से भी अर्धशतक (50) निकला।

अब्दुल समद (30) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। वनिंदु हसरंगा ने राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन आवेश खान की गेंदबाजी के सामने वो ये रन नहीं बना पाए।

BCCI

मार्करम ने मैच में 45 गेंदों का सामना किया और 66 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 146.67 की रही। मार्करम ने इस संस्करण में अपना तीसरा और कुल 8वां अर्धशतक लगाया।

आईपीएल 2025 में मार्करम का अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वह 8 मैचों में 34.57 की औसत और 148.46 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बना चुके हैं। बदोनी ने 34 गेंदों का सामना किया और 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 147.06 की रही।

बडोनी के बल्ले से इस सीजन का पहला और कुल 5वां आईपीएल अर्धशतक निकला। वह अब तक 50 मैच की 42 पारियों में 25.47 की औसत और 134.27 की स्ट्राइक रेट से 607 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन का रहा है।

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने मैच में कमाल की पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 142.31 की रही। यह इस संस्करण उनका चौथा और आईपीएल में कुल 13वां अर्धशतक रहा।

उन्होंने पहले विकेट के लिए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 85 रन जोड़ दिए। यशस्वी ने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। राजस्थान के लिए वैभव ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया। वह सबसे कम उम्र में आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने प्रायस रे बर्मन का रिकॉर्ड तोड़ा है।

बर्मन 16 साल और 157 दिन की उम्र में आईपीएल 2019 में अपना पहला मुकाबला खेले थे। वैभव को चोटिल संजू सैमसन की जगह मौका मिला था। वह 20 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।