द इंडियन व्यू

आईपीएल : रिकेल्टन, बुमराह व सूर्यकुमार का तूफान, मुंबई की पांचवीं जीत

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 45वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराते हुए लगातार पांचवीं जीत हासिल की। मैच में पहले खेलते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 215 रन बनाया। जवाब में लखनऊ 20 ओवर में 161 रन पर ही सिमट गई। यह…

Ragwendra P Singh
April 27, 2025
3 min read
आईपीएल : रिकेल्टन, बुमराह व सूर्यकुमार का तूफान, मुंबई की पांचवीं जीत

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 45वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराते हुए लगातार पांचवीं जीत हासिल की। मैच में पहले खेलते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 215 रन बनाया। जवाब में लखनऊ 20 ओवर में 161 रन पर ही सिमट गई। यह मौजूदा सीजन में उनकी कुल छठी जीत है।

AFP/Getty Images

मुंबई से रयान रिकेल्टन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) ने अर्धशतक लगाए। आखिरी ओवरों के दौरान नमन धीर (25) और कोर्बिन बॉश (20) ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। जवाब में मिचेल मार्श (34) और निकोलस पूरन (27) ने तेज बल्लेबाजी की। उनके अलावा मध्यक्रम में बडोनी (35) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

टीम अब आईपीएल इतिहास में 150 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी। उन्होंने अब तक 272 मैच जीते हैं, जिसमें 150 जीत (2 मुकाबले सुपर ओवर की जीत के भी शामिल) दर्ज की है। मुंबई को रिकेल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, रोहित शर्मा 5 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए।

BCCI

रिकेल्टन ने एक छोड़ संभाले रखा और 32 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 181.25 की रही। तीसरे विकेट के लिए विल जैक्स के साथ इस खिलाड़ी ने 35 गेंदों में 55 रन की साझेदारी निभाई।

सूर्यकुमार ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आईपीएल करियर का 27वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया और 54 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 192.86 की रही।

सूर्यकुमार ने इस संस्करण लखनऊ के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में 67 रन की पारी खेली थी। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान सूर्यकुमार ने अपने 4,000 रन पूरे किए।

वह आईपीएल में 4,000 रन पूरे करने वाले कुल 17वें बल्लेबाज बने हैं। सूर्यकुमार की स्ट्राइक रेट 146 से ऊपर है, जो 4,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सबसे बेहतर है। विश्व के बल्लेबाजों की बात करें तो इस सूची में उनसे आगे केवल एबी डिविलियर्स (151.68) और क्रिस गेल (148.96) ही हैं।

बुमराह ने अपने 4 ओवर के कोटे में 22 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए। इस बीच वह मुंबई से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा (170) को पीछे छोड़ा है।

बुमराह अब आईपीएल इतिहास में किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ सुनील नरेन हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 187 विकेट लिए हैं। मुंबई 12 अंको के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। गुजरात के भी 12 अंक है और शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम शीर्ष पायदान पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।