आईपीएल में चमके रोहित, नायर को किया धन्यवाद, बीसीसीआई ने चुपचाप दिखाया बाहर का रास्ता
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पता ही नहीं चला कि बीसीसीआई ने असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को ही उनके पद से हटा दिया। गौतम गंभीर जब टीम इंडिया के हेड कोच बने थे तो उन्होंने ही असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर…

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पता ही नहीं चला कि बीसीसीआई ने असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को ही उनके पद से हटा दिया। गौतम गंभीर जब टीम इंडिया के हेड कोच बने थे तो उन्होंने ही असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को अपने साथ रखने की जिद पकड़ी थी।

जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम 3-1 से हारी तो उन पर गाज गिर गई और उनको कोचिंग स्टाफ से बर्खास्त कर दिया गया। कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में बिजी रह गए और बोर्ड ने इतना बड़ा फैसला ले लिया। रोहित आईपीएल 2025 में खराब दौर से गुजर रहे थे। अभिषेक नायर ने निजी तौर पर रोहित शर्मा को कोचिंग दी और वे खराब दौर से बाहर निकले।

उन्होंने सीएसके के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने अभिषेक नायर को इंस्टा पोस्ट पर धन्यवाद भी कहा। 8 महीने तक टीम इंडिया के साथ रहे अभिषेक नायर को बीसीसीआई ने फट से कोचिंग स्टाफ से निकाल दिया। इसकी जानकारी रोहित शर्मा के साथ भी बोर्ड ने शेयर नहीं की।
एक हिंदी अखबार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक नायर को हटाने से पहले बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को विश्वास में नहीं लिया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जब अभिषेक नायर की नियुक्ति हुई थी तो भारतीय कप्तान से सलाह ली गई थी।
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि रोहित की पोस्ट से साफ पता चलता है कि नायर को हटाने के मामले में भारतीय टीम प्रबंधन के सभी सदस्य एकमत नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया, "भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक की एंट्री रोहित की सहमति से हुई थी, लेकिन उन्हें हटाने से पहले रोहित से सलाह नहीं ली गई।"
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की 1-3 से हार के बाद समीक्षा बैठक हुई थी। हालांकि, उस समय कोचिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी नजदीक थी।
भारतीय टीम आईपीएल के कारण कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रही है, इसलिए बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते कोचिंग स्टाफ पर ऐक्शन लिया। अभिषेक नायर के अलावा फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देशाई को भी बाहर किया गया, जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अभिषेक नायर आईपीएल 2025 के बीच केकेआर से जुड़ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
