द इंडियन व्यू

आईपीएल : मुंबई की तीसरी जीत, हैदराबाद को 4 विकेट से दी मात

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 33वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया। मैच में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 162 रन बनाया। जवाब में मुंबई ने विल जैक्स (36) की पारी से 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।…

Ragwendra P Singh
April 17, 2025
3 min read
आईपीएल : मुंबई की तीसरी जीत, हैदराबाद को 4 विकेट से दी मात

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 33वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया। मैच में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 162 रन बनाया। जवाब में मुंबई ने विल जैक्स (36) की पारी से 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। यह मौजूदा सत्र में मुंबई की तीसरी जीत है। हैदराबाद से अभिषेक शर्मा (40) और ट्रेविस हेड (28) ने 59 रन की साझेदारी की।

BCCI

सधी हुई शुरुआत के बाद मिडिल ओवर्स के दौरान हैदराबाद ने धीमी बल्लेबाजी की। हालांकि, अंतिम ओवरों के दौरान हेनरिक क्लासेन ने तेज गति से रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में मुंबई से रोहित शर्मा (26) और रयान रिकेलटन (31) ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

इसके बाद जैक्स और सूर्यकुमार यादव (26) ने उम्दा पारी खेलते हुए जीत दिलाई। ट्रेविस हेड ने 29 गेंदों में 28 रन की पारी खेली और इस बीच आईपीएल में अपने 1,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 575 गेंदों में यह आंकड़ा छूआ। वह आईपीएल में आंद्रे रसेल (545 गेंद) के बाद दूसरे सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

हेड 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जीवनदान भी मिला, लेकिन वह इस मौके का भरपूर फायदा उठाने में असफल रहे। हार्दिक ने अपने 4 ओवर में 42 रन देते हुए 1 विकेट लिया। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए। वह अब खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 200 विकेट के साथ-साथ बल्ले से 5,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं।

उनसे पहले ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी, समित पटेल, कीरोन पोलार्ड, रवि बोपारा, डैनियल क्रिश्चियन, मोईन अली, शेन वॉटसन, और मोहम्मद हफीज ऐसा कर चुके हैं। मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित ने पारी का तीसरा ओवर करने आए मोहम्मद शमी की खूब पिटाई की।

उन्होंने शमी के ओवर में 2 छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर किए। हालांकि, वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। वह सिर्फ 16 गेंदों पर 3 छक्कों के मदद से 26 रन की पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।

रोहित ने मुंबई से अपने 250 छक्के भी पूरे किए। वह आईपीएल में एक टीम से 250 छक्के लगाने वाले कुल चौथे बल्लेबाज बने। उनके अलावा आरसीबी से विराट कोहली (296), क्रिस गेल (263) व मुंबई से पोलार्ड (258) ऐसा कर चुके हैं। मुंबई ने जब 32 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब जैक्स क्रीज पर आए।

उन्होंने हैदराबाद के स्पिनर जीशान अंसारी और राहुल चाहर के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की। वह 26 गेंदों में 36 रन की पारी खेलकर आउट हुए। जैक्स ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 29 गेंदों में 53 रन की साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों से 26 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।