आईपीएल : तिलक, सूर्यकुमार, गेंदबाजों के दम पर मुंबई की धमाकेदार जीत
तिलक वर्मा (59), रायन रिकलटन (41) और सूर्यकुमार यादव (40) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से मुम्बई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया। BCCI…

तिलक वर्मा (59), रायन रिकलटन (41) और सूर्यकुमार यादव (40) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से मुम्बई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया।

दिल्ली की पांच मैचों में यह पहली हार है। मुम्बई इंडियंस की छह मैचों में यह दूसरी जीत है। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में जेक फ्रेजर-मक्गर्क (शून्य) का विकेट गवां दिया।
बल्लेबाजी करने आये करुण नायर ने अभिषेक पाेरेल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में कर्ण शर्मा ने अभिषेक पोरेल को आउटर इस साझेदारी का अंत किया।
पोरेल ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (33) रन बनाये। अगले ही ओवर में मिचेल सैंटनर ने शतक की तरफ बढ़ रहे करूण नायर को आउटकर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। करुण नायर ने 40 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के लगाते हुए (89) रनों की पारी खेली।

कप्तान अक्षर पटेल (नौ) रन बनाकर आउट हुये। उन्हें बुमराह ने आउट किया। कर्ण शर्मा ने ट्रिस्टन स्टब्स (एक) और केएल राहुल (15) को अपना शिकार बनाकर दिल्ली के मैच जीतने की उम्मीद को झटका दिया।
आशुतोष शर्मा (17), कुलदीप यादव (एक) और मोहित शर्मा (शून्य) रनआउट हुये। विप्रज निगम (14) को सैंटनर ने आउट किया। आखिरी ओवरों में मुम्बई के खिलाड़ियों ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का उदाहरण देते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 19 ओवर में 193 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला 12 रनों से जीता।
मुम्बई इंडियंस से कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिये। मिचेल सैंटनर को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने पहले विकेट के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 रन जोड़े। पांचवें ओवर में विप्रज निगम ने रोहित शर्मा (18) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।
इसके बाद आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने रायन रिकलटन को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। रायन रिकलटन ने 25 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (41) रन बनाये। 14वें ओवर में कुलदीप ने सूर्यकुमार यादव को स्टार्क के हाथों कैच आउट करा दिया।
सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (40) रन बनाये। अगले ही ओवर में हार्दिक पंड्या (दो) को निगम ने अपना शिकार बना लिया। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
तिलक वर्मा 32 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (59) रन बनाये। उन्हें मुकेश की गेंद पर अभिषेक पोरेल ने बांउड्री पर कैच आउट किया। नमन धीर ने 17 गेंदो में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 38) रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
