द इंडियन व्यू

आईपीएल नीलामी से पहले बड़ा बयान : ‘मैं गेंदबाजी के लिए उपलब्ध हूं’: कैमरन ग्रीन

रविवार को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने साफ किया कि वह आईपीएल में गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया किया कि उनके मैनेजर की ‘गड़बड़ी’ की वजह से उन्हें अगले हफ्ते होने वाली छोटी नीलामी में गलती से…

Ragwendra P Singh
December 14, 2025
2 min read
आईपीएल नीलामी से पहले बड़ा बयान : ‘मैं गेंदबाजी के लिए उपलब्ध हूं’: कैमरन ग्रीन

रविवार को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने साफ किया कि वह आईपीएल में गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया किया कि उनके मैनेजर की ‘गड़बड़ी’ की वजह से उन्हें अगले हफ्ते होने वाली छोटी नीलामी में गलती से बल्लेबाज के तौर पर पंजीकृत कर दिया गया।

पीठ की सर्जरी से उबरने के कारण 2025 सत्र से बाहर रहे 26 साल के ग्रीन जून में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे थे। इसके बाद उन्हें गेंदबाजी करने की इजाजत मिल गई है और वह ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड के बीच जारी एशेज श्रृंखला में गेंदबाजी कर रहे हैं।

एक क्रिकेट साइट ने ग्रीन के हवाले से कहा, ‘‘मैं गेंदबाजी के लिए तैयार रहूंगा। मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर यह सुनना चाहेंगे या नहीं लेकिन उनकी तरफ से गड़बड़ी हुई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका मतलब ‘बल्लेबाज’ कहना नहीं था। मुझे लगता है कि उन्होंने गलती से ऐसा कर दिया। असल में यह उनकी तरफ से एक गड़बड़ी थी।’’

© IPL

लंबे कद के ऑलराउंडर ग्रीन ने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था। वह नीलामी में हिस्सा लेने वाले सबसे बड़े नामों में से हैं और उनके लिए भारी-भरकम बोली लगने की उम्मीद है।

ग्रीन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। उन्हें ऑलराउंडर की जगह बल्लेबाजों के वर्ग में सूचीबद्ध किया गया है। नीलामी मंगलवार को अबु धाबी में होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।