आईपीएल : दूसरी जीत के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर, हैदराबाद को 7 विकेट से दी मात
मिचेल स्टार्क (पांच विकेट) और कुलदीप यादव (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद फाफ डुप्लेसी (50), जेक फ्रेजर-मक्गर्क (38) और अभिषेक पोरेल (नाबाद 34) की आतिशी पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल के 10वें मुकाबले…

मिचेल स्टार्क (पांच विकेट) और कुलदीप यादव (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद फाफ डुप्लेसी (50), जेक फ्रेजर-मक्गर्क (38) और अभिषेक पोरेल (नाबाद 34) की आतिशी पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 24 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराया। यह दिल्ली की दूसरी जीत है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं।

हैदराबाद के 163 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जेक फ्रेजर-मक्गर्क और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोशी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। 10वें ओवर में जीशान अंसारी ने पहले फाफ डुप्लेसी और इसी ओवर में उसके बाद जेक फ्रेजर-मक्गर्क को आउटकर जीत की ओर बढ़ रही दिल्ली को दोहरा झटका दिया।
फाफ डुप्लेसी ने 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से (50) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं जेक फ्रेजर-मक्गर्क ने 32 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाये। 12वें ओवर में दिल्ली का तीसरा विकेट के एल राहुल (15) के रूप में गिरा। उन्हें जीशान अंसारी ने बोल्ड आउट किया।

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 16वें ओवर में 166 का स्कोर कर अपनी टीम सात विकेट से जीत दिलाई। अभिषेक पोरेल ने 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 34) रन बनाये। उन्हें 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से (21) रन बनाये।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जीशान अंसारी ने तीन विकेट लिये। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 37 के स्कोर पर अपने चार विकेट खो दिये। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (एक) रनआउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन (दो) को तीसरे ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने आउटकर पवेलियन भेजा।
इसकी ओवर में उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी (शून्य) को भी अपना शिकार बनाकर दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई। पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड 12 गेंदों में (22) भी स्टार्क का शिकार बने। इसके बाद अनिकेत वर्मा और हाइनरिक क्लासन ने पारी को संभाला।
दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट लिये 77 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में मोहित शर्मा ने हाइनरिक क्लासन को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। क्लासन ने 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (32) रन बनाये। अभिनव मनोहर (चार) और पैट कमिंस (दो) को कुलदीप यादव ने आउट किया।
मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे अनिकेत वर्मा को कुलदीप ने 16वें ओवर में आउट कर हैदराबाद के बड़े स्कोर खड़ा करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
अनिकेत वर्मा ने 41 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के लगाते हुए (74) रनों की पारी खेली। अपना आखिरी ओवर फेंकने आये मिचेल स्टार्क ने पहले हर्षल पटेल (पांच) और वियान मुल्डर (नौ) को आउट कर हैदराबाद की पारी को 18.4 ओवर में 163 रन के स्कोर पर समेट दिया।
दिल्ली कैपिटल्स से मिचेल स्टार्क ने 3.5 ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट लिये और कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले। मोहित शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
