आईपीएल : काव्या मारन सहित इन महिला टीम मालिकों ने जीता फैंस का दिल
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन काफी चर्चा में हैं। काव्या मारन हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचती हैं। हालांकि वह पहली आईपीएल टीम मालकिन नहीं हैं, जो ऐसा करती हैं। आपको बताते हैं आईपीएल कुछ…

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन काफी चर्चा में हैं। काव्या मारन हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचती हैं। हालांकि वह पहली आईपीएल टीम मालकिन नहीं हैं, जो ऐसा करती हैं। आपको बताते हैं आईपीएल कुछ और महिला टीम मालकिनों के बारे में

काव्या मारन - सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन हर बॉल पर अपनी टीम का उत्साहवर्धन करती हैं। काव्या की हर अदा कैमरे में कैद होती हैं। खिलाड़ी भी उनकी बातें काफी गौर से सुनते हैं।

प्रीति जिंटा - प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की सह-मालकिन हैं। वह भी गेम टाइम में काफी ज्यादा इंवॉल्व रहती हैं। मैदान पर जाकर प्रीति जिंटा टीम को काफी सपोर्ट करती हैं। उनके साथ को-ओनर नेस वाडिया भी अक्सर दिखाई देते हैं।

नीता अंबानी - मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी ग्राउंड में मैच देखने पहुंचती हैं। वह अपने दोनों बेटों के साथ मैदान में अक्सर नजर आती हैं। टीम के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी तगड़ी है।

जूही चावला - जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स की को-ओनर हैं। वह शाहरुख खान के साथ इस टीम में मालिकाना हक शेयर करती हैं। हाल ही में जूही ने बताया था कि केकेआर की शुरुआती असफलता के पीछे वह टीम की ब्लैक जर्सी को जिम्मेदार मानती हैं।

शिल्पा शेट्टी - शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स की टीम खरीदी थी। बाद में वह इस टीम के मालिकान हक से अलग हुई। टीम की मालकिन रहते हुए वह भी लगातार मैदान में पहुंचकर टीम को सपोर्ट करती थीं।

गायत्री रेड्डी - आईपीएल में एक जमाने में टीम हुआ करती थी डेक्कन चार्जर्स। इस टीम की मालकिन गायत्री रेड्डी भी लगातार ऐक्टिव रहती थीं। वह भी मैदान में अपने खिलाड़ियों का खूब साथ दिया करती थीं।

गायत्री रेड्डी अपने खिलाड़ियों का समर्थन करती थीं। इस दौरान उनका उत्साह ही अलग लेवल पर नजर आता था। गायत्री रेड्डी खिलाड़ियों का हौसला तो बढ़ाती ही थीं, कई बार खुद भी बैट-बॉल लेकर मैदान में ही उतर जाया करती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
