आईपीएल 2026: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 01 रन से हराया
नई दिल्ली : गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का मुकाबला इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में शुमार हो गया, जिसमें गुजरात ने महज 01 रन से जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का…

नई दिल्ली : गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का मुकाबला इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में शुमार हो गया, जिसमें गुजरात ने महज 01 रन से जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, जब कुलदीप यादव रन आउट हो गए और दिल्ली की जीत की उम्मीद टूट गई।
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत शानदार रही। पथुम निशांका ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में तेजी से रन जोड़े। जबकि केएल राहुल ने बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली। राहुल ने 11 चौके और 4 छक्के जड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था।
हालांकि, मैच का रुख तब बदला जब राशिद खान ने अपने स्पेल में शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट झटके। उन्होंने मिडिल ओवरों में दिल्ली की रनगति पर ब्रेक लगाया और अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसी दौरान उन्होंने अपने करियर का 1000वां विकेट भी पूरा किया।
दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अहम मौकों पर विकेट लेकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। आखिरी ओवर में उनकी संयमित गेंदबाजी ने मैच का पासा पलट दिया।
मैच के हीरो रहे डेविड मिलर, जिन्होंने चोटिल होने के बावजूद वापसी कर 20 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था, लेकिन पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से इनकार करना निर्णायक साबित हुआ।
अंतिम गेंद पर 2 रन की जरूरत थी, लेकिन जोस बटलर के सटीक थ्रो ने कुलदीप यादव को रन आउट कर दिया और गुजरात टाइटंस ने सांसें थाम देने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर ली।
इससे पहले, गुजरात ने अपनी पारी में चार विकेट खोकर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात की पारी के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 45 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा जोस बटलर ने भी विस्फोटक अंदाज में 27 गेंदों में 52 रन बनाए। जबकि मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने भी अहम योगदान देते हुए अर्धशतक जड़ा और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी को एक सफलता मिली।
इस जीत के साथ गुजरात ने आईपीएल 2026 में अपना खाता खोला, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को एक और करीबी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला लंबे समय तक क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में बना रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
