द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026: जॉन मूनी दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच नियुक्त

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले अपनी केचिंग टीम को और मजबूत किया है। फ्रेंचाइजी ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जॉन मूनी को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। दिल्ली…

Ragwendra P Singh
March 19, 2026
2 min read
आईपीएल 2026: जॉन मूनी दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच नियुक्त

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले अपनी केचिंग टीम को और मजबूत किया है। फ्रेंचाइजी ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जॉन मूनी को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

 

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, ''दिल्ली के डिफेंस में 'आयरिश स्टील' का तड़का। स्वागत है, जॉन मूनी।''

 

क्रिकबज के अनुसार मूनी, एंटोन रॉक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में यह भूमिका निभाई थी। 44 वर्षीय मूनी पहले वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के साथ काम कर चुके हैं।

 

वह मुख्य कोच हेमांग बदानी के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए हैं, जिसमें इयान बेल सहायक कोच, मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच और वेणुगोपाल राव डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं।

 

मूनी ने आयरलैंड के लिए 64 वनडे और 27 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान वनडे में 963 रन और टी-20 में 231 रन बनाए। इस खिलाड़ी के नाम वनडे में 47 और टी20 में 10 विकेट दर्ज हैं।

 

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज एक अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। दिल्ली अब तक कोई भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में उसे अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।