आईपीएल 2026: चोट के कारण शुरुआती दो हफ्तों से बाहर रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी, सीएसके को बड़ा झटका
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी की चोट ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका दिया है। फ्रेंचाइजी द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, धोनी टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों में…

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी की चोट ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका दिया है। फ्रेंचाइजी द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, धोनी टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे।
टीम ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि धोनी इस समय काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) से उबर रहे हैं और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जिसके चलते वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार खिताब जीता है। उनके अनुभव की कमी टीम को शुरुआती मैचों में खल सकती है।
पिछले सीजन में धोनी ने 13 पारियों में 196 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा। उन्होंने सीजन में 12 चौके और 12 छक्के लगाए थे, जबकि डेथ ओवर्स में उनका स्ट्राइक रेट 151.72 रहा था।
सीएसके की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भी अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। वहीं तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
ऐसे में आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को कई बड़े झटके लगे हैं, जिससे टीम की रणनीति पर असर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
