आईपीएल 2026 :ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन दूसरे स्थान पर, पर्पल कैप में रबाडा ने की भुवनेश्वर की बराबरी
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) की सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर जीत के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस और भी रोमांचक हो गई है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में कई…

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) की सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर जीत के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस और भी रोमांचक हो गई है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन की जोरदार छलांग
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रन की शानदार पारी खेलकर ऑरेंज कैप की दौड़ में बड़ा उछाल मारा। यह उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी और पिछले पांच मैचों में चौथी अर्धशतकीय पारी रही।
साई सुदर्शन कुछ समय के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे, लेकिन बाद में एसआरएच के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। क्लासेन ने मैच में सिर्फ 14 रन बनाए, लेकिन उनके कुल रन 508 हो गए, जिससे वह अब भी ऑरेंज कैप अपने पास बनाए हुए हैं। वहीं साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इस सीजन अब तक केवल क्लासेन और साई सुदर्शन ही 500 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं।
ऑरेंज कैप सूची में तीसरे स्थान पर एसआरएच के अभिषेक शर्मा हैं, जिनके 481 रन हैं। हालांकि जीटी के खिलाफ वह सिर्फ 6 रन ही बना सके। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 477 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 467 रन के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
पर्पल कैप में रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी की
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट झटके और पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली।
रबाडा ने पावरप्ले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आर स्मरण के विकेट लेकर एसआरएच की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके नाम अब 21 विकेट हो गए हैं, जो भुवनेश्वर कुमार के बराबर हैं।
हालांकि बेहतर इकॉनमी रेट (7.46) की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार अब भी पर्पल कैप अपने पास बनाए हुए हैं, जबकि रबाडा का इकॉनमी रेट 9.15 है।
चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 19 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव, गुजरात टाइटंस के राशिद खान और एसआरएच के ईशान मलिंगा 16-16 विकेट लेकर संयुक्त रूप से अगले स्थानों पर मौजूद हैं। राशिद खान ने एसआरएच के खिलाफ एक विकेट लिया, जबकि ईशान मलिंगा को कोई सफलता नहीं मिली।
गुजरात टाइटंस के दो अन्य गेंदबाजों ने भी बड़ी छलांग लगाई। लगभग एक महीने बाद वापसी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लेकर इस सीजन अपने विकेटों की संख्या 14 तक पहुंचा दी। वहीं जेसन होल्डर ने सिर्फ छह मैचों में 13 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया है। प्रसिद्ध और होल्डर क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
