द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे संजू सैमसन, पर्पल कैप फिर अंशुल कंबोज के पास

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 103 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जिसके बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में भी अहम बदलाव देखने को मिले। ऑरेंज…

Ragwendra P Singh
April 24, 2026
2 min read
आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे संजू सैमसन, पर्पल कैप फिर अंशुल कंबोज के पास

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 103 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जिसके बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में भी अहम बदलाव देखने को मिले।

 

ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सैमसन ने अब तक टूर्नामेंट में दो शतक लगाए हैं और उनके कुल रन 293 हो गए हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के अभिषेक शर्मा (323 रन) और हेनरिक क्लासेन (320 रन) अभी भी पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

 

ऑरेंज कैप की सूची में शुभमन गिल 265 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 247 रन के साथ छठे और रजत पाटीदार 230 रन के साथ नौवें स्थान पर मौजूद हैं। आगामी मुकाबलों में इन खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव संभव है।

 

वहीं, पर्पल कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में 3 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिया और कुल 14 विकेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए।

 

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रिंस यादव 13 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एसआरएच के ईशान मलिंगा और गुजरात टाइटंस (जीटी) के प्रसिद्ध कृष्णा 12-12 विकेट के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

 

आने वाले मुकाबलों में पर्पल कैप की दौड़ और भी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां गेंदबाजों के प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष स्थान में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…