द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद की मुंबई इंडियंस पर छह विकेट की जीत के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव देखने को मिला। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार…

Ragwendra P Singh
April 30, 2026
2 min read
आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद की मुंबई इंडियंस पर छह विकेट की जीत के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव देखने को मिला। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन तालिका को पूरी तरह बदल दिया।

 

ऑरेंज कैप: अभिषेक और क्लासेन का दबदबा

 

मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 400 रन के साथ ऑरेंज कैप धारक थे, लेकिन इस मुकाबले के बाद वह तीसरे स्थान पर खिसक गए।

 

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ अभिषेक शर्मा 425 रन के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जबकि क्लासेन 414 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

 

वैभव सूर्यवंशी अब 400 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस सीजन 350 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

 

पर्पल कैप: ईशान मलिंगा सबसे आगे

 

गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने एक बार फिर प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाया।

 

इस प्रदर्शन के साथ मलिंगा अब 15 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उनके पीछे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार, राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 14-14 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

 

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 13-13 विकेट के साथ अगली पंक्ति में बने हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…