द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025: राहुल और पोरेल का अर्धशतक, दिल्ली की आसान जीत

बीएस राय। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की यादगार जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली के लिए सब कुछ अच्छा रहा- मुकेश कुमार की…

Ragwendra P Singh
April 23, 2025
3 min read
आईपीएल 2025: राहुल और पोरेल का अर्धशतक, दिल्ली की आसान जीत

बीएस राय। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की यादगार जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली के लिए सब कुछ अच्छा रहा- मुकेश कुमार की धारदार गेंदबाजी, राहुल-पोरल की सधी हुई बल्लेबाजी और अंत में अक्षर पटेल की आक्रामक पारी ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अच्छी शुरुआत की। एडेन मार्करम और मिशेल मार्श की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मार्करम ने 33 गेंदों पर 52 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए।

वहीं मार्श ने 36 गेंदों पर 45 रन बनाए। हालांकि साझेदारी टूटते ही लखनऊ की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मुकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि स्टार्क और चमीरा को एक-एक सफलता मिली। कुलदीप यादव इस बार खाली हाथ रहे।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी रही हो, लेकिन केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। करुण नायर के जल्दी आउट होने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने पारी को संभाला। पोरेल ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाते हुए 36 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।

राहुल ने एक बार फिर अपने अनुभव को साबित करते हुए 42 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए और डेविड वॉर्नर (135 पारी) को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम पारियों (130) में यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए।

जब पोरेल आउट हुए तो लगा कि दिल्ली कुछ देर के लिए दबाव में आ सकती है, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल ने आते ही आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने महज 20 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल थे। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर 56 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को 17.5 ओवर में जीत दिला दी। राहुल ने प्रिंस यादव की गेंद पर छक्का लगाकर मैच को खत्म किया।

दिल्ली की जीत में मुकेश कुमार की गेंदबाजी अहम कारण रही। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में लगातार विकेट लेकर लखनऊ को बैकफुट पर ला दिया। 4 विकेट लेना और सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करना इस बात का सबूत था कि वह इस सीजन में दिल्ली के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने न सिर्फ पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ सीजन का डबल भी पूरा किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में दिल्ली की लय बरकरार रहती है या नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।