आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को चुना
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सत्र के शेष मैचों के लिए ऑलराउंडर विल जैक्स की जगह इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को चुना है। जॉनी बेयरस्टो 5.25 करोड़ रुपये की कीमत पर…

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सत्र के शेष मैचों के लिए ऑलराउंडर विल जैक्स की जगह इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को चुना है। जॉनी बेयरस्टो 5.25 करोड़ रुपये की कीमत पर टीम में शामिल होंगे।
बेयरस्टो के अलावा, चारिथ असलांका और रिचर्ड ग्लीसन, कॉर्बिन बॉश और रयान रिकेल्टन की जगह लेंगे, जो राष्ट्रीय कर्तव्यों के लिए रवाना होंगे। ग्लीसन को 1 करोड़ रुपये, जबकि असालांका को 75 लाख रुपये की कीमत पर शामिल किया जाएगा।
इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बेयरस्टो 2019 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली राष्ट्रीय टीम का एक अभिन्न हिस्सा थे। बेयरस्टो के पास इंग्लैंड के लिए कुल 287 कैप हैं।
असालांका वर्तमान में एकदिवसीय और टी20आई प्रारूपों में श्रीलंका के कप्तान हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 134 बार देश का प्रतिनिधित्व किया है। इस बीच ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए छह टी20आई में भाग लिया है और डेथ ओवरों में अपने कौशल के लिए जाने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
