द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025: बाकी मैचों के आयोजन पर रविवार को फैसला

भारत-पाकिस्तान के बीच त्वरित संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहा कि बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल रविवार 11 मई को इस सस्पेंड टी20 लीग के बाकी मैच कराने के लिए…

Ragwendra P Singh
May 11, 2025
2 min read
आईपीएल 2025: बाकी मैचों के आयोजन पर रविवार को फैसला

भारत-पाकिस्तान के बीच त्वरित संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहा कि बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल रविवार 11 मई को इस सस्पेंड टी20 लीग के बाकी मैच कराने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभावित कार्यक्रम पर बात करेंगे।

साभार : गूगल

पहलगाम आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव के युद्ध में बदलने के आसार को देखते हुए आईपीएल शुक्रवार को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों में शामिल राजीव शुक्ला ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘युद्ध थम गया है। नए हालात में बीसीसीआई पदाधिकारी, अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद रविवार को फैसला लेंगे।

देखते हैं कि टूर्नामेंट पूरा कराने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम क्या हो सकता है।’’ ऐसी अटकलें थीं कि लीग चेन्नई, बेंगलुरू या हैदराबाद जैसे दक्षिण भारत के किसी शहर में पूरा कराया जा सकता है, लेकिन शुक्ला ने कहा कि सैन्य टकराव जारी रहने पर ऐसा हो सकता था। उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर युद्ध चल रहा होता तो वह विकल्प था। कई विकल्पों पर बात की गई है। संघर्ष विराम की घोषणा अभी हुई है। हमें थोड़ा समय दीजिए। उसके बाद ही फैसला लिया जायेगा।’’

अभी टूर्नामेंट के 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ्स के मैच बाकी हैं। विभिन्न टीमों के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट चुके हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने उम्मीद जताई कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर जहां आईपीएल के बाकी मैच होने थे, प्रसारक और प्रोडक्शन टीमों को रुकने के लिए कहा गया है।

सूत्र ने कहा ,‘‘ब्रॉडकास्टर्स ने शुरूआत में बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई में अपनी प्रोडक्शन ईकाई को रुकने के लिए कहा था। अब संघर्ष विराम की घोषणा के बाद सभी मूल आयोजन स्थलों पर भी ऐसे ही निर्देश दे दिए गए हैं। उम्मीद है कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी मैच वहीं होंगे, जहां होने थे।’’ रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स फिर से खेला जा सकता है, जो बीच में रोक दिया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।