आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज तो लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों पर रहेगी पैनी नजर
नई दिल्ली। विशाखापट्टनम के मैदान में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का चौथा मैच खेला जाएगा। डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे यह मैच खेला जाएगा।…

नई दिल्ली। विशाखापट्टनम के मैदान में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का चौथा मैच खेला जाएगा। डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे यह मैच खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। दोनों ही टीमें नए कप्तान के नेतृत्व में मैदान में उतरेंगी। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी, तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी। ऋषभ को जहां आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने का अनुभव है, तो वहीं अक्षर पटेल के कंधों पर पहली बार कप्तानी का भार होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने 111 मैचों में 3284 रन बनाए हैं। 128 सर्वाधिक स्कोर के साथ उन्होंने अब तक 296 चौके लगाए हैं। अगर दिल्ली के सामने ऋषभ पंत चार चौके लगाते हैं, तो वह आईपीएल में 300 चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 150 आईपीएल मैचों में 1653 रन बनाए हैं और 123 विकेट लिए हैं।
विशाखापट्टनम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती रही है। इस मैदान पर आईपीएल के 15 मैच खेले गए हैं। यहां पर रन चेज करने वाली टीम अधिकतर मैच जीतने में कामयाब रही है। आंकड़ों की बात करें, तो यहां पर 8 मैचों में से 7 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, सात मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने जीते हैं। यहां पर 2024 के एक आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें तीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते हैं, तो वहीं दो मैच दिल्ली कैपिटल्स जीतने में सफल रही है।
इस टूर्नामेंट के लिहाज से दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह पहला मैच बेहद जरूरी है। टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में पहले मैच में जीत के साथ अच्छी शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, ऋषभ पंत भी जीत के साथ खाता खोलना चाहेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स कागजों में मजबूत दिखती है। इसके पास अच्छे बल्लेबाजों के साथ अच्छी गेंदबाज भी हैं। दिल्ली के पास ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं, जो दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाने का माद्दा रखते हैं। तो दूसरी ओर से भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार नई गेंद से कमाल दिखाने में माहिर माने जाते रहे हैं। इसके अलावा नटराजन और मोहित शर्मा हैं, जो डेथ ओवर्स के जबरदस्त गेंदबाज माने जाते हैं। स्पिन के मोर्चे पर कुलदीप और अक्षर होंगे, जो बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने देते हैं।
लखनऊ के पास ऋषभ पंत के अलावा निकोलस पूरन और डेविड मिलर हैं। बल्लेबाजों की तिकड़ी मैदान में किसी भी खेल का रुख मोड़ने का दम-खम रखती है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
