आईपीएल 2025 : आरसीबी ने रजत पाटीदार को बनाया टीम का नया कप्तान
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का नया कप्तान बनाया है। आईपीएल का यह सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। आरसीबी ने यह घोषणा गुरुवार को बेंगलुरू में एक इवेंट में की, जहां टीम…

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का नया कप्तान बनाया है। आईपीएल का यह सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। आरसीबी ने यह घोषणा गुरुवार को बेंगलुरू में एक इवेंट में की, जहां टीम के निदेशक के अलावा मुख्य कोच एंडी फ्लावर और रजत पाटीदार मौजूद थे।
आरसीबी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए पोस्ट किया, कई महान खिलाड़ियों ने आरसीबी को शानदार कप्तानी विरासत दी है। अब समय आ गया है कि यह फोकस्ड, निडर और कड़ा प्रतियोगी हमें जीत की ओर ले जाए! दबाव में भी शांत रहना और चुनौतियों का सामना करने की उनकी क्षमता, जैसा कि उन्होंने हमें पहले दिखाया है, आरसीबी के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।
देवियों और सज्जनों, शांत और संयमित रजत पाटीदार के लिए तालियां बजाएं!आरसीबी ने एक और पोस्ट में कहा, आपका नाम (रजत पाटीदार) इतिहास में दर्ज हो गया है। अब एक नए अध्याय की शुरुआत है! आइए दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रशंसकों को वो दें, जिसका इंतजार उन्होंने इतने सालों से किया है।पाटीदार 2021 से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और तीन सीजन में 28 मैच खेलकर 799 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 158.85 का रहा है। 31 साल के पाटीदार उन तीन खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्हें आरसीबी ने नवंबर में होने वाली बड़ी नीलामी से पहले अपने साथ बनाए रखा था। यह उनका आईपीएल में पहली बार कप्तान बनने का मौका होगा। हालांकि, उन्होंने 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश की टी-20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) और एकदिवसीय (विजय हजारे ट्रॉफी) टीम की कप्तानी की थी।सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पाटीदार ने 9 पारियों में 428 रन बनाए, उनकी औसत 61.14 और स्ट्राइक रेट 186.08 रहा। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 226 रन बनाए, जहां उनकी औसत 56.50 और स्ट्राइक रेट 107.10 था।उल्लेखनीय है कि आरसीबी अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, हालांकि वे तीन बार फाइनल में पहुंचे हैं। पिछले पांच में से चार सीजन में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। लेकिन खिताब जीतने से टीम दूर रही।अब केवल दो टीमें – कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ऐसी बची हैं जिन्होंने अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
