द इंडियन व्यू

आईडब्ल्यूएफ युवा और जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप: भारत ने दो कांस्य के साथ की शानदार शुरुआत

भारत ने आईडब्ल्यूएफ युवा और जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में अच्छी शुरूआत करते हुए दो कांस्य पदक जीते। ज्योशना साबार ने लड़कियों के 40 किलो वर्ग में कुल 129 किलो ( 56 और 72) वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।…

Ragwendra P Singh
May 1, 2025
1 min read

भारत ने आईडब्ल्यूएफ युवा और जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में अच्छी शुरूआत करते हुए दो कांस्य पदक जीते। ज्योशना साबार ने लड़कियों के 40 किलो वर्ग में कुल 129 किलो ( 56 और 72) वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बुधवार को क्लीन और जर्क में रजत पदक जीता था।

फोटो साभार : गूगल
साभार : गूगल

युवा लड़कों के 49 किलो वर्ग में हर्षवर्धन साहू ने 197 किलो वजन (87 और 110 ) उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने क्लीन और जर्क में भी कांस्य जीता था। विश्व चैम्पियनशिप में स्नैच, क्लीन और जर्क और कुल तीन पदक दिये जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।