आईटीएफ जे 30 प्रतियोगिता : विदेशी खिलाड़ियों की वापसी के बाद भारतीय सितारों को मौका
लखनऊ। राजधानी के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता आईटीएफ जे 30 में देश विदेश के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया है। साभार : गूगल उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीए)…
लखनऊ। राजधानी के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता आईटीएफ जे 30 में देश विदेश के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया है।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीए) विगत वर्षों की भांति इस बार भी आईटीएफ जे-30 प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में कर रहा है। प्रतियोगिता विजयंतखंड मिनी स्टेडियम, लखनऊ में 10 मई से 17 मई तक खेली जाएगी।
बालक और बालिका वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब अमरीका, ब्रिटेन, चीन, कोरिया, जापान, ताइवान समेत कई देशों के खिलाड़ियों ने अपनी एंट्री भेजी थी। भारत पाकिस्तान तनाव के कारण साइन इन के आखिरी दिन विदेशी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से अपने नाम वापस ले लिए।
अब अंडर 18 वर्ग में भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। खिलाडियों में दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना समेत देश के टॉप खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में खिताबी जंग में हिस्सा लेंगे।
आईटीएफ जे30 के आर्गनाइजिंग सेक्रेट्री समित केसरी ने बताया कि हमने हर तरह से तैयारी कर रखी है और हम अपने खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सतर्क हैं।
इस के क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले शनिवार से शुरु होंगे। वहीं मेन ड्रा के मुकाबले 12 मई से खेले जाएंगे। यूपीटीए के सचिव पुनीत अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य दौर के साथ ही औपचारिक उद्घाटन सोमवार को होगा। उद्घाटन प्रसार भारती के प्रेसीडेंट नवनीत सहगल करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
