द इंडियन व्यू

आईटीआर फाइलिंग से लेकर सिल्वर हॉलमार्किंग तक सितंबर में होने जा रहे यह बड़े बदलाव

नई दिल्ली : अगला महीना यानी सितंबर 2025 शुरू होने में करीब 12 घंटों का समय बचा हुआ है। इस महीने कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। इसमें आईटीआर फाइलिंग, यूपीएस, सिल्वर हॉलमार्किंग और…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
2 min read
आईटीआर फाइलिंग से लेकर सिल्वर हॉलमार्किंग तक सितंबर में होने जा रहे यह बड़े बदलाव

नई दिल्ली : अगला महीना यानी सितंबर 2025 शुरू होने में करीब 12 घंटों का समय बचा हुआ है। इस महीने कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। इसमें आईटीआर फाइलिंग, यूपीएस, सिल्वर हॉलमार्किंग और पर्सनल फाइनेंस से जुड़े नियम शामिल हैं।

आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की आईटीआर फाइलिंग के लिए निर्धारित की गई विस्तारित डेडलाइन 15 सितंबर, 2025 को समाप्त हो रही है। इससे पहले आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी।

देश में एक सितंबर से सिल्वर हॉलमार्किंग लागू हो जाएगी। ग्राहकों के पास हॉलमार्क वाली चांदी या बिना हॉलमार्क वाली चांदी खरीदने के दोनों विकल्प होंगे। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने चांदी के आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग की सुविधा देने का फैसला किया है। हालांकि, शुरुआत में यह स्वैच्छिक होगा।

एसबीआई कार्ड्स ने सितंबर से प्रभावी अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन किया है। 1 सितंबर से, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सेलेक्ट और लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड प्राइम कार्डधारकों को डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म, व्यापारियों और सरकारी लेनदेन के माध्यम से की गई खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे।

सभी सीपीपी (कार्ड प्रोटेक्शन प्लान) एसबीआई कार्ड ग्राहकों को 16 सितंबर से उनकी रिन्यूएबल डेट के आधार पर ऑटोमेटिक रूप से अपडेट किए गए प्लान वेरिएंट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

कार्ड प्रोटेक्शन प्लान तीन विकल्पों में उपलब्ध है जिसमें क्लासिक, प्रीमियम और प्लैटिनम शामिल हैं। रिन्यूएबल की कीमतें क्लासिक के लिए 999 रुपए, प्रीमियम के लिए 1,499 रुपए और प्लैटिनम के लिए 1,999 रुपए निर्धारित की गई है।

पात्र केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) चुनने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। सरकार द्वारा यह विस्तार 30 जून, 2025 की मूल समय सीमा से बढ़ाकर अधिक कर्मचारियों को यह निर्णय लेने का अवसर देने के लिए दिया गया है कि उन्हें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से यूपीएस में जाना है या नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…