द इंडियन व्यू

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का 67 वर्ष की उम्र में निधन

कोझिकोड : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कई खेल संगठनों, खिलाड़ियों और प्रशासकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
1 min read
आईओए अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का 67 वर्ष की उम्र में निधन

कोझिकोड : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कई खेल संगठनों, खिलाड़ियों और प्रशासकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह केरल के थिक्कोटी स्थित अपने आवास पर अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके आकस्मिक निधन से खेल और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

वी. श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उप पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद भी वह खेल जगत से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स के संचालन और विकास में अहम भूमिका निभाई, जो देश को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट दे चुका है। इस संस्थान से निकलने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में टिंकू लुका और जिसना मैथ्यू जैसे नाम शामिल हैं।

 

श्रीनिवासन स्वयं भी खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते थे और पीटी उषा के करियर में उनका योगदान बेहद अहम माना जाता है। उन्होंने 1998 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पीटी उषा की प्रतिस्पर्धी खेलों में वापसी के दौरान उन्हें हर संभव समर्थन दिया था।

--------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…